---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Sanam Teri Kasam के बाद Harshvardhan Rane की नई फिल्म का ऐलान, ‘चिंगारी नहीं आग बनकर भड़केगा इश्क’

Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे के फैंस के लिए गुड न्यूज है। 'सनम तेरी कसम' के बाद जल्द ही एक्टर एक और लव स्टोरी लेकर आने वाले है। अब हर्षवर्धन की नई फिल्म का ऐलान हो गया है।

Harshvardhan Rane: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की किस्मत चमक गई है। इस साल वो बॉलीवुड पर छाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) री- रिलीज हुई है। इस फिल्म को देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं। पहले जो प्यार उन्हें नहीं मिल पाया, अब वो उन्हें हासिल हो रहा है। इस री- रिलीज की कामयाबी के बाद अब हर्षवर्धन राणे ने फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। हर्षवर्धन राणे एक बार फिर पर्दे पर इंटेंस लव स्टोरी लाने के लिए तैयार हैं।

क्या है हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म का नाम?

एक्टर की फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो भी रिलीज हो गया है। उनकी नई फिल्म का नाम ‘दीवानियत’ (Deewaniyat) है। ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज की सफलता के बाद हर्षवर्धन राणे रूह कंपा देने वाली म्यूजिकल लव स्टोरी लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म को मिलाप जावेरी (Milap Zaveri) ने लिखा और डायरेक्ट किया है। ब्लॉकबस्टर फिल्म The Sabarmati Report के मेकर्स इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये प्यार, दिल टूटने और संगीत की एक कहानी है, जो आपके दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी।

---विज्ञापन---

दमदार डायलॉग्स के साथ हुआ फिल्म का ऐलान

इस फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो की बात करें तो ये काफी मजेदार है। वीडियो में हर्षवर्धन राणे कुछ ऐसा कह रहे हैं, जिसे सुनकर फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है, जैसे ये वन साइडेड लव स्टोरी है। इसमें एक्टर कह रहे हैं, ‘तेरे लिए मेरा प्यार, तेरा भी मौहताज नहीं है। ये मरते दम तक रहेगा, सिर्फ आज नहीं है। तू दिल तोड़ भी देगी, तो दिल का हर टुकड़ा तेरे लिए धड़केगा। ये इश्क सिर्फ चिंगारी नहीं है, ये आग बनकर भड़केगा…।’ फिल्म में बदनसीब दीवाने की दीवानियत देखने को मिलेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के नए वीडियो का Samay Raina से क्या कनेक्शन? Beer Biceps का उड़ाया मजाक

कब रिलीज होगी हर्षवर्धन राणे की ‘दीवानियत’?

ये अनाउंसमेंट वीडियो इतना इंटेंस लग रहा है, तो फिल्म कितनी कमाल होगी? हर्षवर्धन राणे की आवाज सुनकर ही फैंस ‘दीवानियत’ फिल्म को लेकर बेकरार हो गए हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी? तो बता दें, अब वो भी रिवील कर दिया गया है। इन दमदार डायलॉग्स के साथ फिल्म की रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म ‘दीवानियत’ इसी साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

First published on: Feb 14, 2025 12:34 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola