Harshad Chopda Cryptic Post: टीवी के पॉपुलर एक्टर हर्षद चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में बने हुए हैं। उनकी अपनी को-स्टार प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) संग शादी की खबरें हर तरफ फैल रही हैं। अभी तक तो सिर्फ यही कहा जाता था कि शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में साथ काम करते-करते दोनों को प्यार हो गया और हर्षद-प्रणाली को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब इनकी शादी की अफवाहें भी सामने आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर लम्बे समय बाद एक्टर की एंट्री
हालांकि, प्रणाली राठौड़ ने इस बारे में बात करते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि वो सिंगल हैं और हर्षद सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं। अब इन सब खबरों के बीच हर्षद चोपड़ा के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें, एक्टर काफी समय से सोशल मीडिया से गायब दिख रहे थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से आखिरी पोस्ट करीब 30 हफ्तों पहले शेयर किया था। इसके बाद से उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ भी शेयर नहीं किया। ऐसे में फैंस न सिर्फ एक्टर को याद कर रहे थे बल्कि उन्हें लेकर चिंतित भी थे।
आता ही लिखा क्रिप्टिक नोट
लेकिन अब हर्षद की सोशल मीडिया पर वापसी हो चुकी है। एक्टर ने 30 हफ्तों बाद इंस्टाग्राम पर फाइनली एक पोस्ट शेयर कर दिया है। उन्होंने अपनी ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन्हें देखकर फैंस के चेहरों पर बड़ी-सी मुस्कान आ गई है। ये बात अलग है कि इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने जो क्रिप्टिक नोट लिखा है वो एक बार फिर फैंस की टेंशन का कारण बन गया है। हर्षद ने अब कुछ ऐसा लिख दिया है जो उनकी लाइफ में चल रही किसी प्रॉब्लम की तरफ इशारा कर रहा है।
यह भी पढ़ें: 76th Emmy Awards का मेजबान कौन? कब, कहां, कैसे देखें? जानें इवेंट से जुड़ी सारी डिटेल्स
क्या बोले हर्षद चोपड़ा?
एक्टर ने लिखा, ‘जो समय डिफिकल्ट, टफ या परेशान करने वाला लगता है, वो आमतौर पर आशीर्वाद की तरह होता है। जब भी मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे ये एहसास होता है। बीता हुआ कल, लोग और उनका रोल, वे सभी वर्तमान में इतनी सहजता से घुलमिल गए हैं कि मुझे हैरानी होती है कि क्या ये सब प्लांड था, एक्सीडेंटल था या नियति थी। ये सब परफेक्ट, पूरा और कम्पलीट लगता है। अपने दिल में ग्रैटिट्यूड के साथ मैं आप सभी को यहां होने (और न होने) के लिए शुक्रिया कहता हूं, तब भी जब मैं यहां नहीं था।’ अब वो ऐसा क्यों लिख रहे हैं इसका कारण तो नहीं पता, लेकिन फैंस उन्हें वापस सोशल मीडिया पर देख खुश हो गए हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
57 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines