Harshad Chopda Rajan Shahi Controversy: बीते कुछ दिनों से टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ी कंट्रोवर्सी चल रही है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की स्टार कास्ट और मेकर्स के बीच अनबन की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और राजन शाही (Rajan Shahi) की लड़ाई को लेकर आए दिन कोई न कोई चटपटी गॉसिप सुनने को मिल जाती है। वहीं, अब एक्टर के शो क्विट करने पर राजन शाही ने खुद रिएक्ट किया है और साथ ही अपनी और हर्षद की अनबन को लेकर उड़ रही रूमर्स पर सभी को सच्चाई बताई है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan को आया गुस्सा, पैपराजी पर भड़के तो फैंस बोले ‘अच्छा है भाई ड्राइविंग नहीं कर रहे’
क्या हर्षद चोपड़ा और राजन शाही के बीच हुआ मतभेद?
हर्षद चोपड़ा अब ये शो छोड़ चुके हैं जिसके बाद लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही है कि एक्टर और शो के डायरेक्टर में मतभेद चल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया। लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही है। असली वजह रिवील करते हुए अब राजन शाही ने इस विवाद पर टिप्पणी की है। राजन ने कहा कि उन्होंने हर्षद चोपड़ा के साथ फोन पर बात की है। हर्षद एक इंट्रोवर्ट इंसान हैं वो ज्यादा बात नहीं करते। शायद इसलिए लोग गलत समझ लेते हैं और मैं भी ज्यादा इंटरव्यू नहीं देता। इसलिए लोगों को पता नहीं चल पाता कि कारण क्या है।
राजन शाही ने रिवील किया सच
राजन शाही ने आगे सभी रूमर्स पर विराम लगाते हुए कहा उनका हर्षद के साथ कोई मेजर इशू नहीं है। एक्टर की तारीफ करते हुए राजन बोलें कि वो एक प्रोफेशनल एक्टर हैं और मैं कभी इस बारे में झूठ नहीं बोलता। उन्होंने आगे ये भी कहा कि मेरी पूरी यूनिट जानती है कि हर्षद कितना प्रोफेशनल और डेडिकेटेड है। साथ ही प्रणाली भी वैसी ही है। कई बार एक्टर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेस होते हैं लेकिन मुझे लगता है फैंस ने इस बात को बहुत बड़ा बना दिया है।
एक्टर को लेकर कही ये बात
राजन शाही ने आगे दावा किया कि हर्षद चोपड़ा सेट पर काफी फ्रेंडली थे। एक्टर के शो छोड़ने पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि लीप के बारे में उन्हें 2 महीने पहले ही बता दिया गया था। लेकिन एक्टर ने इस ट्रैक की वजह से कभी भी उन्हें परेशान नहीं किया। इतना ही नहीं राजन शाही ने एक्टर की तारीफों के पुल बांधते हुए ये तक कह दिया कि वो उन्हें बेहद पसंद करते हैं। अब उनके इस बयान से साफ हो गया है कि दोनों के बीच किसी तरह की कोई अनबन नहीं चल रही है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines