Harshad Arora Engagement Photo: पॉपुलर टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) के फैंस के लिए एक बड़ी गुड न्यूज़ है। अगर आपको भी हर्षद अरोड़ा पसंद हैं तो ये खबर पढ़कर आपके भी पांव जमीन पर नहीं पड़ेंगे। लेकिन एक्टर की कुछ फीमेल फैंस का दिल इस खबर से टूट भी सकता है। दरअसल, अब उनकी पर्सनल लाइफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हर्षद अरोड़ा की लाइफ में एक लड़की की परमानेंट बुकिंग हो गई है और इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को दी है। उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग एक्टर को बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda ने लिया शादी का फैसला, यूं दी वेडिंग डेट की हिंट!
हर्षद अरोड़ा की सगाई की तस्वीर आई सामने
दरअसल, अब हर्षद अरोड़ा ने अपनी लेडी लव का खुलासा कर दिया है। इतना ही नही उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए ये ऐलान कर दिया है कि उनकी सगाई हो गई है। जी हां, अब हर्षद अरोड़ा ने एक लड़की से सगाई रचा ली है। वैलेंटाइन डे के दिन अपनी लाइफ में प्यार और नए रिश्ते का स्वागत करते हुए एक्टर ने अपनी लेडी लव को सगाई की अंगूठी पहना दी। अब एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस इंगेजमेंट सेरेमनी की खास तस्वीर भी शेयर कर दी है और पूरी दुनिया को अपनी होने वाली दुल्हन से मिलवा दिया है। उन्होंने एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की है जिसमें वो मंगेतर को अंगूठी तो नहीं लेकिन इयररिंग जरूर पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में एक्टर की होने वाली वाइफ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
मुस्कान राजपूत संग हर्षद अरोड़ा ने की सगाई
आपको बता दें, अब जिससे हर्षद अरोड़ा की सगाई हुई है वो लड़की कोई और नहीं बल्कि मुस्कान राजपूत (Muskaan Rajput) हैं। सबसे खास बात तो ये है कि मुस्कान राजपूत भी हर्षद अरोड़ा की तरह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अब इस कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशयल करते हुए अपने सगाई का ऐलान कर दिया है। इस फोटो को शेयर करते हुए कपल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘अगला कदम एक साथ ले रहे हैं।’ अब उनका ये पोस्ट देख फैंस भी हैरान हैं क्योंकि एक्टर ने कभी भी अपने रिश्ते की भनक किसी को नहीं होने दी। अब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया से मिलवाया तो सीधा मंगेतर के रूप में। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस और सेलिब्रिटीज इन छुपे रुस्तमों को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं।
मुस्कान राजपूत का ‘नागिन’ से क्या है नाता?
लेकिन क्या आप जानते हैं हर्षद अरोड़ा की होने वाली पत्नी का ‘नागिन’ से खास कनेक्शन है। दरअसल, मुस्कान ‘नागिन 6‘ (Naagin 6) में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इस शो में विदुषी का रोल प्ले किया था। वहीं, हर्षद अरोड़ा की बात करें तो एक्टर ने अपने पहले शो ‘बेइंतहा’ (Beintehaa) से ही लाइमलाइट बटोर ली थी। शो दहलीज (Dahleez) से भी उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसी शो कि लीड एक्ट्रेस के साथ उनके लव अफेयर के किस्से भी सामने आए थे। हालांकि, बाद में खबर आई कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। आखिरी बार एक्टर को पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में देखा गया था।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
1 hr agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
2 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
4 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
5 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
6 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
7 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
8 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines