Harsh Mayar: हर इंसान अपनी लाइफ में कुछ अलग करने की चाह रखता है। फिर चाहे वो कोई आम इंसान का बच्चा हो या फिर किसी सेलेब का। हाल ही में गुल्लक का चौथा सीजन रिलीज हुआ है और इसी के साथ एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं अमन मिश्रा यानी हर्ष मायर। जी हां, गुल्लक में हर्ष मायर ने ही अमन मिश्रा का किरदार निभाया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। हालांकि उनकी इस सफलता के पीछे किसका हाथ है, आज इसके बारे में आपको बताएंगे।
मां और मामा ने किया प्रेरित
हर्ष मायर, जो आज एक पॉपुलर नाम बन चुके हैं। अपनी सक्सेस के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि उनके पिता रेंट पर टेंट दिया करते थे और वो फिल्मी दुनिया के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे। बावजूद इसके उन्होंने एक्टिंग को चुना और इसके पीछे उन्होंने अपनी मां और मामा को बताया। जी हां, हर्ष ने कहा कि मेरे पापा को इसके बारे में इतना नहीं पता था, लेकिन मेरी मां और मामा ने मुझे इसके लिए प्रेरित किया।
लोगों की नकल करने का शौक था
हर्ष ने कहा कि इतना तो किसी ने नहीं सोचा था, मैंने खुद ने भी नहीं, क्योंकि मेरे मामा ने कहा था कि इसका पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं है, तो दूसरी चीजों में ध्यान लगाए। मुझे ऐसे ही लोगों की नकल करने का शौक था और उन्होंने मुझे श्रीराम सेंटर में डाल दिया, जिसकी फीस भी उन्होंने खुद भरी। उस टाइम मामा लंदन में थे, तो उनकी कमाई अच्छी थी और वो मम्मी के साथ मुझे लेकर जाते थे।
पढ़ाई से बचने के लिए ये तो बढ़िया स्कीम है
जब मैंने इसे ज्वाइन किया तो मुझे इसमें बहुत मजा आने लगा, तो मैंने सोचा की पढ़ाई से बचने के लिए ये तो बढ़िया स्कीम है। मुझे लगा कि इससे तो मैं किसी को बेवकूफ बना सकता है और अमीर-अमीर घर के बच्चे आते थे, तो उनके साथ आपको बैठने का मौका मिल रहा था। हालांकि वो कपड़ो को लेकर जज करते थे और तब मैंने सोच लिया था कि जिंदगी में पैसा आएगा, तो खूब कपड़े खरीदूंगा।
वाइफ सुकन्या के बारे में क्या बोले हर्ष?
इसके साथ ही अगर हर्ष की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक साल के अंदर ही अपनी वाइफ से शादी कर ली थी। दरअसल, हर्ष और सुकन्या ने छह महीने एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे संग शादी का फैसला कर लिया और शादी कर ली। बता दें कि सुकन्या ही हर्ष की मैनेजर भी है, जो हर्ष ने खुद रिवील किया है।
यह भी पढ़ें- Father’s Day 2024: ‘ब्रीथ’ से लेकर ‘जमनापार’ तक, बच्चों संग पिता के रिश्ते की खूबसूरत कहानी दिखाती हैं ये सीरीज
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines