Karan Johar: मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर करण पैपराजी के कैमरे में भी कैद हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर करण जौहर की लेटेस्ट फोटो सामने आई है, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। सामने आई तस्वीर में करण की हालत खराब लग रही है और इंटरनेट पर इसको लेकर बातें हो रही हैं कि क्या करण जौहर बीमार है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
हर्ष गुजराल ने शेयर की फोटो
दरअसल, हाल ही में कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्ममेकर करण जौहर संग एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि कॉफी विद करण बोल रहे थे आप लोग डिनर विद करण करके आया है आपका भाई। हर्ष के इस पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया है। साथ ही करण की हेल्थ पर चिंता जाहिर की है।
यूजर्स को फिल्ममेकर की चिंता
जी हां, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करण जौहर की इस फोटो को देखने के बाद उनकी हेल्थ की चिंता हो रही है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि करण जौहर बीमार लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि हां, सच में वो बीमार लग रहे हैं। तीसरे ने कहा कि ये बहुत दुबले हो गए हैं। एक और ने लिखा कि उम्मीद है कि सब ठीक हो। गौरतलब है कि करण जौहर अक्सर ही अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं, लेकिन उनकी इस फोटो को देखकर उनके फैंस परेशान हो रहे हैं। हालांकि करण जौहर बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ है।
आईफा अवॉर्ड्स 2024
गौरतलब है कि हाल ही में करण जौहर को आईफा अवॉर्ड्स 2024 में देखा गया था। इस दौरान फिल्ममेकर को उनके इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर अवॉर्ड भी दिया गया। इंटरनेट पर इस इवेंट से कई फोटोज और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनपर यूजर्स ने खूब प्यार बरसाया है।
यह भी पढ़ें- Eisha Singh कौन? जो TV का सुपरहिट चेहरा, Bigg Boss 18 में सलमान भी होंगे मुरीद!
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines