Millind Gaba Twins First Glimpse: मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा ने हाल ही में फैंस को एक गुड न्यूज दी थी। सिंगर पापा बन चुके हैं। उनकी वाइफ प्रिया बेनीवाल ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। 30 मई को सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी वाइफ प्रिया बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अनाउंस किया था कि अब वो पेरेंट्स बन चुके हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा दुनिया से छुपाकर रखा हुआ है। मिलिंद गाबा के बच्चों का फेस देखने के लिए फैंस तरस रहे हैं।
मिलिंद गाबा के ट्विन्स की फोटो हुई वायरल
इसी बीच आज मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल के बेबीज की पहली झलक सामने आई है। इन दोनों में से किसी ने भी बच्चों के दीदार फैंस को नहीं करवाए। हालांकि, इनके मामा यानी यूट्यूबर और एक्टर हर्ष बेनीवाल ने अब एक्साइटमेंट में अपने भांजे और भांजी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। हर्ष बेनीवाल ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक खास फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके भांजे और भांजी की एक झलक देखने को मिल रही है।
हर्ष बेनीवाल ने शेयर की मिलिंद गाबा की बच्चों की तस्वीर
आपको बता दें, फोटो में नजर आ रहा है कि दोनों बच्चे बेड पर लेटे हुए हैं। इन दोनों को ब्लैंकेट में लिटाया हुआ है और दोनों के ही सिर पर कैप लगी हुई है। इन्हें ठंड ना लगे इसके सारे इंतजाम किए हुए हैं। इस फोटो में दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। साथ ही हर्ष बेनीवाल जिस तरह से बैठकर इन दोनों को प्यार भरी नजरों से निहार रहे हैं, वो भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। ऐसा लगता है जैसे इन दोनों को देखकर वो बेहद खुश हैं और इनसे दूर ही नहीं हटना चाहते।
यह भी पढ़ें: Panchayat 4: क्या फुलेरा से दूर जाना चाहते हैं सचिव जी? मजेदार CAT इंटरव्यू का वीडियो वायरल
हर्ष बेनीवाल ने घर पर किया भांजे-भांजी का स्वागत
आपको बता दें, हर्ष बेनीवाल ने ये फोटो तो पोस्ट कर दी है, लेकिन बच्चों के फेस हाईड कर दिए हैं। हार्ट एमोजिस के पीछे हर्ष ने अपने भांजे और भांजी का चेहरा छिपा दिया है। इस फोटो को प्यारा सा कैप्शन देते हुए यूट्यूबर ने लिखा, ‘घर में पहली बार भांजा-भांजी का स्वागत करते हुए प्यारे मामू।’ हर्ष ने इस पोस्ट में रिवील किया है कि ये दोनों बच्चे पहली बार अपने मामा के घर आए हैं। अब उनका ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines