Warwick Davis Post After Wife Death: हाल ही में एक मशहूर एक्ट्रेस का निधन हुआ है। खुद एक्ट्रेस के पति ने उनके चाहने वालों को ये दुखद समाचार दिया। फैंस ये खबर सुनकर मायूस हो गए और हर कोई शोक में डूब गया। एक्ट्रेस की मौत की खबर से हर कोई हिल गया और सभी उस सदमे से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब उनके पति ने जो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है उसे देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है। सभी लोग एक्टर को लेकर घबराए हुए हैं। उनके पोस्ट को देखने के बाद फैंस के भी मन में सवाल उठ रहे हैं कि कहीं एक्टर कोई गलत कदम न उठा लें।
पत्नी की मौत के बाद पति को क्या हुआ?
दरअसल, कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस सामंथा डेविस (Samantha Davis) का निधन हुआ है। उनकी दर्दनाक मौत की खबर खुद हैरी पॉटर (Harry Potter) फेम एक्टर वारविक डेविस (Warwick Davis) ने दी थी। 24 मार्च को सामंथा ने अपनी अंतिम सांस ली है। लेकिन अब लगता है शादी के 33 साल बाद पत्नी को खोने के दुख से वारविक डेविस खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। उनका पोस्ट देखकर फैंस तो न जाने कैसी-कैसी बातें सोचने पर मजबूर हो गए हैं। अब वारविक का X पोस्ट वायरल हो रहा है।
क्रिप्टिक पोस्ट में कह दी ये बात
उन्होंने कुछ घंटों पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जो तुरंत ही वायरल हो गया। अब फैंस के दिल की धड़कने तेज हो गई हैं। हो भी क्यों न एक्टर ने लिखा ही कुछ ऐसा है। तो चलिए देखते हैं उन्होंने अपने इस पोस्ट में क्या लिखा है। वारविक ने X पर लिखा, ‘आई एम डन हियर, साइनिंग ऑफ।’ इसके साथ ही एक्टर ने टूटे हुए दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है। अब ये पोस्ट टेंशन का माहौल बना रहा है। उनके इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों में 5.7 मिलियन व्यूज आ गए। साथ ही 1.9 K लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है और सभी ने चिंता जताई है।
यह भी पढ़ें: चलती बस पर हो रहा था शूट, मशहूर एक्टर के साथ हुआ भयानक हादसा और फिर…
क्या है वायरल ट्वीट का सच?
ऐसे में एक्टर के बच्चों को अब सामने आकर इस ट्वीट पर सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने एक्टर के ही अकाउंट से अगला ट्वीट कर फैंस को अपडेट दिया और कहा, ‘आप सभी का शुक्रिया कि आपने हमारे पिता की इतनी चिंता की, वह बस कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर जा रहे हैं। वो माफी चाहते हैं अगर उनके आखिरी मैसेज से किसी को चिंता हुई हो तो। हम आप सभी के प्यार और सपोर्ट की सराहना करते हैं, Annabelle और Harrison।’
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 mins agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 hr agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
4 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
6 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
7 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
9 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
9 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
11 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
12 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines