Samantha Davis Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर फैंस का दिल टूट जाएगा। एक मशहूर एक्ट्रेस का निधन हो गया है। एक्ट्रेस सामंथा अब हमारे बीच नहीं रहीं। खुद उनके एक्टर पति ने इस खबर पर मुहर लगाई है। ये खबर सुनकर फैंस का भी बुरा हाल है। किसी के लिए भी विश्वास कर पाना मुश्किल होगा कि पॉपुलर हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा की मौत हो गई है। अब एक्ट्रेस के पति और बच्चों की जिंदगी में वो सूनापन आ गया है जो कभी दूर नहीं होगा। एक्ट्रेस के दुनिया को अलविदा कहने से उनके परिवार और फैंस बेहद दुखी नजर आ रहे हैं।
नहीं रहीं एक्ट्रेस सामंथा
बता दें, एक्टर वारविक डेविस (Warwick Davis) ने खुद अपनी पत्नी सामंथा डेविस (Samantha Davis) की मौत की खबर सुनाई है। वारविक डेविस को आपने हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म हैरी पॉटर (Harry Potter) के पार्ट 7 और 8 में देखा होगा। वहीं, उनकी पत्नी सामंथा डेविस भी पार्ट 8 में काम कर चुकी हैं। उन्हें ‘Through the Dragon’s Eye’, ‘ShortFellas’ और ‘Angels of the City’ में काम कर असली पहचान मिली थी। अब 53 साल की उम्र में एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत हो गई है। उनका निधन 24 मार्च को हुआ था लेकिन अब जाकर वारविक ने पत्नी के निधन की ऑफिशियल जानकारी दी है।
शादी के 33 साल बाद हुआ निधन
वारविक डेविस ने बताया कि पत्नी के निधन से उनकी जिंदगी में एक गहरा सूनापन आ गया है। उन्होंने अब अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि दी है। इन दोनों की मुलाकात साल 1988 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी और 3 साल बाद इन्होंने शादी कर ली। शादी में 33 साल साथ रहने के बाद अब एक्टर पत्नी के निधन से टूट गए हैं और उनके दोनों बच्चे भी मायूस हैं। ऐसे में अब एक्टर अपने पसंदीदा इंसान, अपनी पत्नी की हग को मिस कर भावुक हो रहे हैं। उन्होंने बताया है कि सामंथा एक यूनिक और हटके पर्सनालिटी थीं, वो जिंदगी के अच्छे पक्ष को ही देखती थीं। साथ ही उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल था और वो उनके बुरे जोक्स पर भी हंस दिया करती थीं।
यह भी पढ़ें: कौन है Sanjay Leela Bhansali की सगी भांजी? जो Heeramandi में बनीं तवायफ
इस बीमारी से ग्रस्त थीं एक्ट्रेस
सामंथा साल 2019 में भी मौत का सामना कर चुकी हैं, जब वो छुट्टियों से पहले सेप्सिस (इन्फेक्शन) से बीमार पड़ गईं। एक्ट्रेस को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था। बता दें, सामंथा को एकॉन्ड्रोप्लासिया नाम की बीमारी थी, जिसमें हड्डी की ग्रोथ नहीं हो पाती और ये उनके बौनेपन का कारण था। हालांकि, इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी सफलता हासिल की थी। अब एक्ट्रेस के निधन से फैंस का दिल भी टूट गया है। सभी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines