Harrdy Sandhu Molested During Performance: पॉपुलर सिंगर हार्डी संधु (Harrdy Sandhu) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उनकी आवाज पर लाखों लोग फिदा हैं। वहीं, जब बात फीमेल फैंस की आती है तो हार्डी संधु लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनको लड़कियां बेहद पसंद करती हैं। लेकिन अब उनकी एक ऐसी ही फीमेल फैन का ओबसेशन उनके लिए डरावना सपना बन गया है। खुद सिंगर ने अब सरेआम उनके साथ हुए मोलेस्टेशन पर शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने रिवील किया कि एक अधेड़ उम्र की औरत उनके साथ एक बार अश्लील हरकत कर गई थी।
यह भी पढ़ें: Anupamaa 31 October Episode Update: रोमिल को लगी पोर्न देखने की लत! अनुपमा के सामने आया उसका सच
प्राइवेट वेडिंग में हुई सिंगर संग गंदी हरकत
‘कोड नेम तिरंगा’ (Code Name: Tiranga) फेम एक्टर हार्डी संधु ने अब अपने एक इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र किया है। उन्होंने अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ पर बात करते हुए बताया कि ये किस्सा करीब 2 साल पुराना है। जब वो किसी प्राइवेट वेडिंग पर परफॉर्म कर रहे थे तब उन्हें ये सब झेलना पड़ा। इसके बाद क्या हुआ उनका क्या रिएक्शन था सिंगर ने ये भी बताया है। दरअसल, एक प्राइवेट वेडिंग में उन्होंने लाइव शो किया था। उस वक्त उनके सामने करीब 40 की एक औरत थी और वो लगातार उनसे गुज़ारिश कर रही थी कि सिंगर उन्हें स्टेज पर बुला लें।
40 साल की महिला ने किया घिनौना काम
हालांकि, हार्डी उसे बार-बार ऐसा करने से मना करते रहे क्योंकि अगर वो उस महिला को स्टेज पर बुलाते तो बाकी फैंस भी उनसे यही डिमांड करते। ऐसे में शो के दौरान काफी मुश्किल हो जाती। लेकिन जब ये महिला नहीं मानी और अपनी जिद्द पर अड़ी रही तो सिंगर को उसे स्टेज पर बुलाना ही पड़ा। इसके बाद उसने फिर हार्डी संधु के साथ डांस करने की भी मांग की। सिंगर ने भी अपनी फैन को इसकी इजाजत दे दी। जिसके बाद हार्डी ने उस फैन से सवाल किया कि क्या अब वो खुश हैं? जिसपर उस फीमेल फैन ने एक और ख्वाहिश जाता दी।
सिंगर को महंगी पड़ी ये गलती
उस महिला ने फिर कहा कि क्या वो सिंगर को हग कर सकती है? हार्डी ने उन्हें इसकी भी परमिशन दे दी लेकिन ये उनकी एक बड़ी गलती साबित हुई। दरअसल, हग करते हुए ये अधेड़ उम्र की औरत सिंगर हार्डी संधु के कान को लिक करने लगी। अपने कान में उसके मुंह को फील कर सिंगर हैरान रह गए थे। उन्हें समझ ही नहीं आया कि इस पर वो कैसे रिएक्ट करें। लेकिन अब सिंगर सोचते हैं कि अगर ये सब उन्होंने किसी के साथ किया होता तो उनका क्या होता।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines