Harmeet Singh Express Grief Shefali Jariwala Death: कांटा लगा सॉन्ग से रातों-रात फेमस हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि एक्ट्रेस अचानक इस दुनिया से चली गई हैं। बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकीं शेफाली के को-कंटेस्टेंट्स और करीबी दोस्त उनके निधन पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। इस बीच उनके एक्स हसबैंड और सिंगर हरमीत सिंह का दर्द छलका है। वह एक्ट्रेस के फ्यूनरल में शामिल नहीं हो सके थे, जिसका उन्हें काफी दुख है। हालिया इंटरव्यू में हरमीत सिंह ने शेफाली जरीवाला के साथ अपनी आखिरी बातचीत को याद किया।
शेफाली से फ्लाइट में हुई थी बात
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मीत ब्रदर्स फेम सिंगर हरमीत सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्स वाइफ शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया। विक्की लालवानी के साथ बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि एक बार दोनों साथ में फ्लाइट से आए थे। सिंगर ने कहा, ‘मुझे याद है कि मैं शायद दो या तीन साल पहले एक शो के लिए बांग्लादेश गया था। उस वक्त मैं, सनी लियोनी और शेफाली एक साथ प्राइवेट प्लेन से इंडिया लौटे थे।’
एक साथ बिताए थे कुछ साल
हरमीत सिंह ने कहा, ‘फ्लाइट में मैं और शेफाली एक-दूसरे के पास बैठे थे। हमने उस वक्त काफी देर तक आपस में बातचीत की थी। जब भी हम दोनों किसी पार्टी या इवेंट में मिलते थे, तब एक-दूसरे का पूरी गर्मजोशी से वेलकम करते थे।’ सिंगर ने आगे कहा, ‘ये फैक्ट है कि शेफाली अब नहीं रहीं। बहुत दुखद बात है।’ सिंगर ने आगे कहा, ‘हमने एक साथ कुछ खूबसूरत साल बिताए, एक ऐसा वक्त जिसे मैं हमेशा अपने दिल के पास रखूंगा।’
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala के साथ आखिरी वक्त में क्या-क्या हुआ? करीबी दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
सिंगर ने निधन पर जताया शोक
इससे पहले हरमीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक जताया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘शेफाली के अचानक और असामयिक निधन की खबर सुनने के बाद मैं पूरी तरह से टूट गया हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।’ बातचीत के दौरान उन्होंने शेफाली जरीवाला के पेरेंट्स, पति पराग त्यागी और बहन शिवानी जरीवाला के लिए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
2009 में हुआ था शेफाली-हरमीत का तलाक
गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला और हरमीत कौर ने साल 2005 में शादी रचाई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता लंबा टिक नहीं सका था और साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया था। अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव को साइड में रखते हुए दोनों हमेशा एक अच्छे दोस्त की तरह रहे।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines