Harman Sidhu Passed Away: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से दर्दनाक खबर सामने आ रही है. मशहूर सिंगर हरमन सिद्धू की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई है. 37 साल की उम्र में सिंगर ने अंतिम सांस ली. हरमन सिद्धू के निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. हरमन सिद्धू पंजाब की मशहूर सिंगर मिस पूजा के साथ कई हिट गाने दे चुके थे. हरमन सिद्धू के कम उम्र में जाने से सेलेब्स भी शॉक्ड हैं. हरमन सिद्धू के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
कैसे हुआ हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरमन सिद्धू का शुक्रवार देर रात भयानक एक्सीडेंट हुआ. इस हादसे में उनकी गाड़ी ट्रक से जाकर टकराई गई और मौके पर ही सिंगर की दर्दनाक मौत हो गई. हरमन सिद्धू देर रात 12 बजे शूटिंग कर गांव ख्याला कलीं वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सिंगर के साथ ये भयानक हादसा हुआ. मौके पर पुलिस पहुंची और सिंगर के शव को परिजनों के हवाले भी कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: फेमस सिंगर ह्यूमन सागर का निधन, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, जानिए क्या है मौत की वजह
मिस पूजा के साथ दिए थे हिट गाने
हरमन सिद्धू का ‘पेपर या प्यार’ गाना काफी मशहूर है. सोशल मीडिया पर ये गाना काफी वायरल हुआ था. वहीं इसी गाने से हरमन सिद्धू को रातोंरात शोहरत मिल गई थी. इसके साथ ही हरमन सिद्धू ने पंजाब की मशहूर फीमेल सिंगर मिस पूजा के साथ भी कई एल्बम सॉन्ग रिकॉर्ड किए हैं. इस लिस्ट में ‘लव मैरिज’, ‘थकेवन जट्टन दा’, ‘पई गया प्यार’ और ‘खुलियां खिड़कियां’ जैसे हिट गाने शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग की विसरा रिपोर्ट कब आएगी? असम के CM ने दिया अपडेट
2 गाने होने वाले थे रिलीज
हरमन सिद्धू पंजाबी इंडस्ट्री में अपना कमबैक करने वाले थे. सिंगर के 2 गाने रिलीज होने वाले थे. इन दोनों गानों की शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी. वहीं खबरों के मुताबिक इन गानों की वजह से ही सिंगर मानसा गए थे, जहां से लौटते समय हरमन सिद्धू के साथ दर्दनाक हादसा हो गया और उनकी जान चली गई.
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
28 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines