Harman Sidhu Last Instagram: आज शनिवार को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. मशूहर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का एक्सीडेंट में निधन हो गया है. हरमन सिद्धू की मौत से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. हर कोई सिंगर के निधन पर शोक जाहिर कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. इस बीच अब हरमन का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में आ गया है.
हरमन सिद्धू का आखिरी पोस्ट
दरअसल, हरमन सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 10 अक्टूबर को शेयर किया था. इस पोस्ट सिंगर एक लड़की के साथ हैं, जिसमें वो पेपर या प्यार गाने पर रील बना रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए हरमन ने कई हैशटैग भी यूज किए हैं. सिंगर के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है और उनकी तारीफ की है.
कैसे गई हरमन की जान?
सिंगर हरमन सिद्धू के निधन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार देर रात को हरमन का बेहद भयानक एक्सीडेंट हो गया था. हरमन की कार-ट्रक से टकरा गई थी. हादसा इतना खतरनाक था कि हरमन की मौके पर ही मौत भी हो गई. बता दें कि हरमन सिद्धू देर रात 12 बजे शूटिंग से वापस गांव ख्याला कलीं जा रहे थे.
परिवार में शोक की लहर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हरमन की बॉडी को परिजनों के हवाले भी कर दिया. सिंगर के निधन से पूरा परिवार और उनके फैंस और चाहने वाले बेहद मायूस हैं. इसके अलावा अगर हरमन के गानों की बात करें तो हरमन का गाना ‘पेपर या प्यार’ बेहद पॉपुलर है.
‘पेपर या प्यार’ सॉन्ग
इस गानो को लोगों का बेहद प्यार मिला था. फैंस ने इस पर खूब रील्स भी बनाई थी और जमकर प्यार लुटाया था. यही वो गाना है, जिससे हरमन को रातोंरात शोहरत मिली थी. लोगों का आज भी हरमन का ये गाना उतना ही पसंद है और फैंस इसकी तारीफ करते हैं.
यह भी पढ़ें- ओटीटी vs सिनेमाघर: 5 प्वॉइंट्स में समझें थिएटर के मुकाबले OTT पर फिल्में ज्यादा क्यों होती हैं हिट?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
7 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines