बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. एक समय था जब ये सितारे अपनी फिल्मों से ऑडियंस के दिलों पर राज करते थे. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ डेब्यू किया था. पहली मूवी के बाद से ही इस एक्टर को ऋतिक रोशन से कंपेयर किया जाने लगा था. हालांकि ये सितारा बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में नाकाम रहा और आज ये सितारा गुमनामी की जिंदगी जी रहा है. हम बात कर रहे हैं ‘लव स्टोरी 2050’ फिल्म फेम हरमन बावेजा की. चलिए हरमन के बारे में डिटेल में जानते हैं कि अब वो क्या कर रहे हैं?
प्रियंका चोपड़ा के साथ डेब्यू
हरमन साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘लव स्टोरी 2050’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जाकर गिरी थी. हरमन के लुक्स को इस दौरान ऋतिक रोशन के लुक्स से कंपेयर किया जाने लगा था. ऋतिक जैसे लुक्स की वजह से हरमन से लोग उम्मीद करते थे कि वो भी ऋतिक जैसे ही स्टार बनेंगे. लेकिन हर किसी की किस्मत साथ नहीं देती और हरमन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ पहली मूवी फ्लॉप होने के बाद उनकी दूसरी मूवी भी फ्लॉप साबित हुई. कमाल की बात ये है कि हरमन की दूसरी फिल्म भी प्रियंका चोपड़ा के साथ आई और इस मूवी का नाम ‘व्हाट्स योर राशि?’ था.
यह भी पढ़ें: ‘चेहरा तो पहले ही दिख चुका है, अब…’, Priyanka Chopra से यूजर्स ने किए सवाल, मालती का फेस हाइड करने की पूछी वजह
फ्लॉप फिल्मों से हुए परेशान
हरमन की लगातार 2 फिल्में फ्लॉप होने के बाद वो भी कहीं गुमनाम हो गए. हरमन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो लोगों की आलोचनाएं सुनकर काफी परेशान हो गए थे और चुपचुप रहने लगे थे. प्रियंका चोपड़ा के साथ 2 फिल्में आने के बाद हरमन का नाम एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ने लगा था. हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते पर बात नहीं की. फिल्में फ्लॉप होने के बाद हरमन ने इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया और साल 2021 में उन्होंने साशा रामचंदानी से शादी कर ली.
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra के विदेश में दिखे देसी ठाठ, दीवाली पार्टी में नजर आया एक्ट्रेस का ग्लैमर
इस सीरीज से किया कमबैक
फिल्मों में एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद हरमन ने फिल्मों में कमबैक भी किया. उन्होंने साल 2014 में आई ‘ढिश्कियाऊं’ मूवी में काम किया, लेकिन ये भी फ्लॉप रही. इसके बाद आखिरी बार हरमन साल 2023 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज स्कूप में नजर आए थे. इस सीरीज में हरमन के साथ करिश्मा तन्ना लीड रोल में थीं. बता दें हरमन फिल्म डायरेक्टर हैरी बावेजा और प्रोड्यूसर पम्मी बावेजा के बेटे हैं. अब हरमन एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं. इसके साथ ही वो दूसरी भाषाओं की फिल्मों को हिंदी में डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कंपनी भी चलाते हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines