प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रैंड हरमन बावेजा बने पिता, साशा रामचंदानी ने बेबी बॉय को दिया जन्म

Harman Baweja

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) की पत्नी साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) ने एक बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने घर में एक बेबी बॉय का स्वागत किया है। वहीं इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CMrdurzrPFA/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

जानें कब हुई थी प्रेगनेंट

साशा रामचंदानी ने इसी साल जुलाई में अपनी प्रेगनेंसी की खबर सबके साथ शेयर की थी। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हो गए थे और बेसब्री से इस दिन का इंतेजार कर रहे थे। वहीं जोड़े के घर में बच्चे की किलकारी को सुन फैंस काफी उत्सुक हैं।

आपको बता दे कि हरमन बावेजा ने अभी तक बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है और फैंस नन्हे मेहमान का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं।

विज्ञापन

कब हुई ती दोनों की शादी

हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी ने साल 2020 में चंडीगढ़ में सगाई की थी और दोनों ने 21 मार्च 2021 को सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

विज्ञापन

हरमन बावेजा बी-टाउन के एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने ‘लव स्टोरी 2050’ और ‘व्हाट्स योर राशि’ जैसी हिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुके हैं। जबकि उनकी पत्नी साशा रामचंदानी ‘बेटर बैलेंस्ड सेल्फ’ नाम से एक इंस्टाग्राम पेज चलाती हैं, जो एक हेल्थ एंड वेलनेस पेज है।

विज्ञापन

पहली बार इस फिल्म में आए थे नजर

हरमन बावेजा ने साल 2008 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें पहली बार फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ देखा गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘विक्ट्री’ की लेकिन इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया।

विज्ञापन

हरमन के चेहरे की तुलना बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन से भी की जाती है। भले ही वह सिनेमा में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हो लेकिन आज भी वह अपने फैंस के पसंदीदा एक्टर हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ