फेमस साउथ एक्टर का 80 की उम्र में निधन, जानें कहां होगा Haripad Soman का अंतिम संस्कार

Haripad Soman Death News: साउथ के मशहूर एक्टर हरिपद सोमन का 80 की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. हरिपद सोमन लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे.

Haripad soman passed away
विज्ञापन

Haripad Soman Death News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. फेमस डबिंग आर्टिस्ट और एक्टर हरिपद सोमन का 80 की उम्र में निधन हो गया है. हरिपद सोमन लंबी बीमारी से जूझ रहे थे जिसका इलाज कराते हुए चेन्नई में उनका निधन हो गया. फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग और डबिंग से उन्होंने ऑडियंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. उनके जाने से साउथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर भी एक्टर के फैंस उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

कहां होगा अंतिम संस्कार?

हरिपद सोमन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री बहुत बड़ा योगदान रहा है. एक्टिंग से लेकर डबिंग करने तक उन्होंने ऑडियंस के दिलों पर राज किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हरिपद सोमन लंबी बीमारी के चलते चेन्नई के एक अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे. जिसके बाद उनका निधन हो गया. हरिपद सोमन का अंतिम संस्कार चेन्नई में ही उनके परिवार की मौजूदगी में गिया जाएगा.

विज्ञापन

इन फिल्मों से मिली पहचान

हरिपद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत ‘मनुष्यपुत्रन’ फिल्म से की थी. हालांकि इस फिल्म में उन्होंने छोटा सा किरदार निभाया था लेकिन इस किरदार का असर ऑडियंस पर काफी गहरा हुआ था. इस फिल्म के बाद एक्टर ने ‘स्फोदनम’ और ‘गुरुवायूर केशवन’ जैसी फिल्मों में भी काम कर सुर्खियां बटोरी थी. साल 1980 में अपना डबिंग करियर शुरू करने वाले हरिपद सोमन को एक्टिंग में भी महारथ हासिल थी.

विज्ञापन

टीवी में भी किया काम

एक्टर की साल 1992 में ‘महान’ फिल्म आई थी जिसमें उनके किरदार की खूब तारीफ हुई थी. हालांकि इस फिल्म में हरिपद सोमन नजर नहीं आए थे लेकिन उन्होंने एक इंपोर्टेंट किरदार के लिए आवाज दी थी, जिसकी खूब तारीफ भी हुई थी. इस फिल्म में सुरेश गोपी अहम भूमिका में नजर आए थे. फिल्मों के अलावा हरिपद सोमन ने टीवी में भी काम किया था. इसके साथ ही हरिपद सोमन ने कोल्लम गंगा थिएटर्स के लिए नाटक लिखे और डायरेक्ट भी किए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ