Hari Murali Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. एक्टर हरि मुरली का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है. 2004 में एक्टर ने ‘रसिकन’ मूवी से इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी. वहीं इस सितारे ने बचपन में ही इंडस्ट्री में कदम रख लिया था और बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ऑडियंस का दिल अपनी एक्टिंग से जीता. अब एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है. किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि इतनी कम उम्र में हरि मुरली अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं.
घर में मिला शव
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर केरल के पय्यानूर जिले के अन्नूर स्थित अपने घर में मृत मिले हैं. इसके बाद एक्टर के पार्थिव शरीर को निजी अस्पताल में ले जाया गया. हरि मुरली के निधन के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है. एक्टर की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है. हरि मुरली के फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर की पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘लव जिहाद का शिकार हुईं मोनालिसा…’, महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी पर डायरेक्टर का बड़ा दावा
कौन थे हरि मुरली?
हरि मुरली का इंडस्ट्री में सफर काफी दिलचस्प रहा है. एक्टर जब साढ़े 4 साल के थे, तब उन्होंने पहली बार इंडस्ट्री में कदम रखा था. निर्देशक ए.एम. नाजिर ने हरि मुरली को बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक टीवी शो में छोटा सा रोल ऑफर किया था. बस यहीं से एक्टर के करियर की शुरुआत हो गई थी. छोटी भूमिका निभाने के बाद साल 2004 में एक्टर को ‘रसिकन’ मूवी में बड़ा ब्रेक मिला. इस फिल्म में एक्टर ने एक बच्चे की ही भूमिका निभाई थी और जिसके बाद वो ऑडियंस के दिलों में छा गए थे.
यह भी पढ़ें: कितनी है Kritika Kamra की नेटवर्थ? अमिरी में पति Gaurav Kapur भी नहीं हैं पीछे
फिल्म दुनिया से जुड़ाव
हरि मुरली के परिवार का भी फिल्मी दुनिया से जुड़ाव रहा है. एक्टर के पिता नाटक और थिएटर आर्टिस्ट के यू मुरली हैं. वहीं एक्टर के भाई श्री मुरली भी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. बचपन से ही अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले हरि मुरली अब इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं और इस खबर से उनके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
7 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
8 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
9 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
11 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
12 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
13 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines