Hari Hara Veera Mallu OTT Release: पवन कल्याण की लेटेस्ट मूवी ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। वहीं मूवी में ओटीटी पर ऑडियंस को नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। पवन कल्याण की इस एक्शन-एडवेंचर मूवी को अलग क्लाइमैक्स और शॉर्ट सीन्स के साथ ओटीटी पर रिलीज किया गया है। वहीं तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी की ऑडियंस मूवी को घर बैठकर फैमिली के साथ आराम से देख सकती है। चलिए आपको भी बताते हैं किन-किन सीन्स में एडिटिंग की गई है।
यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu ही नहीं Saiyaara को भी तगड़ा झटका, दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही मूवी
सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद ये मूवी अब ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। मेकर्स ने इस मूवी की टाइमिंग छोटी करके प्राइम वीडियो पर रिलीज की है। दरअसल सिनेमाघरों में मूवी को देखते हुए ऑडियंस ने वीएफएक्स पर कई सवाल उठाए थे और पवन कल्याण के घुड़सवारी वाले सीन्स की भी आलोचना की थी। वहीं ओटीटी वर्जन में वीएफएक्स में बदलाव किए गए हैं और इसे बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।
क्लाइमैक्स में किया गया बदलाव
मूवी के क्लाइमैक्स में भी बदलाव किया गया है। पहले ये मूवी बॉबी देओल के डायलॉग सीन्स और उनके ‘आंधी वाचेसिंधी’ कहने के साथ खत्म हुई थी। इसके साथ ही चक्रवात का सीन भी दिखाया गया था, जिसे देखने के बाद ऑडियंस ने कहा था कि मूवी को बिना मतलब ही लंबा खींचा गया है। वहीं अब ओटीटी पर रिलीज किए गए नए वर्जन में क्लाइमैक्स में चक्रवात के सीन को हटा दिया गया है और बॉबी देओल के साथ बातचीत वाले सीन्स को भी एडिट किया गया है।
नए वर्जन की कितनी टाइमिंग?
मूवी को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 15 मिनट के सीन्स को काटकर नया वर्जन रिलीज किया है। वहीं इसकी नई टाइमिंग अब 2 घंटे 30 मिनट की हो गई है। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें पवन कल्याण और बॉबी देओल के साथ-साथ निधि अग्रवाल, सुनील, रघु बाबू, सचिन खेडेकर और वेनेला किशोर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu को तीसरे दिन भी तगड़ा झटका, Saiyaara ने फिर किया मोटा कलेक्शन
संबंधित खबरें
Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
12 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
41 mins agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
11 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
14 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines