---विज्ञापन---

Hari Hara Veera Mallu ही नहीं Saiyaara को भी तगड़ा झटका, दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट

Box Office Report Hari Hara Veera Mallu, Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' और पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लु' बॉक्स ऑफिस पर अपना-अपना जलवा दिखा रही हैं। दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं।

Box Office Report Hari Hara Veera Mallu, Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ और पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’ दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी थी। फिल्म ‘सैयारा’ की पकड़ टिकट खिड़की पर पहले दिन से मजबूत थी, तो वहीं ‘हरि हर वीरा मल्लु’ को कमाई के लिए हाथ-पैर मारने पड़ रहे थे, लेकिन फिर भी ये फिल्म टिकट विंड़ो पर रेंग रही थी। अब इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े आए हैं, जिनमें तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की कमाई…

फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’

Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’ को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। पांचवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 77.28 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की अगर चौथे दिन की कमाई पर नजर डाले तो इसने 10.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो आज की कमाई के मुकाबले बेहद कम है।

---विज्ञापन---

फिल्म ‘सैयारा’

इसी के साथ अगर फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर टोटल 256.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, फिल्म ‘सैयारा’ को भी दूसरे सोमवार तगड़ा झटका लगा है। अगर इसकी 10वें दिन की कमाई पर नजर डाले तो इसने 10वें दिन 30 करोड़ रुपये कमाए थे और फिल्म की 11वें दिन की कमाई में बड़ी गिरावट आई है।

---विज्ञापन---

हरि हर वीरा मल्लु’ की कमाई

बता दें कि इन दोनों ही फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’ की बीते चार दिन की कमाई पर गौर करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 8 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन इस फिल्म ने 9.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और चौथे दिन फिल्म के खाते में 10.6 करोड़ रुपये आए थे।

---विज्ञापन---

‘सैयारा’ का कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन फिल्म ने 35.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 24 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 25 करोड़ रुपये, 6वें दिन 21.5 करोड़ रुपये, 7वें दिन 19 करोड़ रुपये, 8वें दिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपये, 9वें दिन 26.5 करोड़ रुपये और 10वें दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें- ‘किसी का पति चुराना…’, RJ Mahvash ने खोली ‘चीटिंग’ की किताब, चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2025 10:29 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola