नतासा ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर इस फोटोशूट की कुछ झलक फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में नतासा, हार्दिक के अलावा उनके बेटे अगस्तय (Agastya) भी नजर आ रहे हैं, जो अभी सिर्फ ढाई साल के हैं। पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘मैं और मेरा।’
इन दोनों ने शांतनु और निखिल के द्वारा डिजाइन की गई कपड़े को पहन रखा है, जिसमें ये दोनों काफी शानदार लग रहे हैं। वहीं नतासा की खूबसूरती इन ब्लैक ड्रेस में और भी ज्यादा बढ़ गई है।
फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
इन तस्वीरों के सामने आते ही उनके फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘शेर और शेरनी।’ दूसरे ने उन्हें ‘एडम्स परिवार’ कहा। एक फैन ने उन्हें ‘क्यूट कपल’ भी कहा। हार्दिक के क्रिकेटर भाई क्रुणाल पांड्या ने भी तस्वीरों पर दिल वाली इमोजी भेजी है।
नतासा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेटे अगस्तय की तस्वीर साझा की हैं। वह तस्वीरों में बिल्कुल अपने पिता की तरह ही काली जैकेट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। हालांकि हार्दिक अपने बेटे के साथ तस्वीर में पीछे खड़े होकर पोज दे रहे हैं।
इस गाने से हुई थी नतासा फेमस
नतासा स्टेनकोविक ने ‘सत्याग्रह’ से अपने करियर की शुरुआत की। फिर रैपर बादशाह के हिट गाने ‘डीजे वाले बाबू’ से वो फेमस हुई। इसके बाद 2020 में, नतासा और हार्दिक ने अपनी सगाई की घोषणा कर शादी की और उसी साल नतासा ने बेटे अगस्तय को जन्म दिया।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines