Jasmin Walia Viral Video: गॉसिप टाउन में अक्सर ही किसी ना किसी सेलेब की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब अगर टॉक ऑफ द टाउन में किसी के बारे में बातें हो रही हैं, तो वो सोशल मीडिया और खबरों के बाजार तक ना आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इन दिनों इंटरनेट पर जैस्मिन वालिया और हार्दिक पांड्या को लेकर खूब बातें हो रही हैं। इन अफवाहों को ऐसे ही हवा नहीं मिली है बल्कि इंडिया वर्सेज पाक मैच के दौरान जैस्मिन वालिया की मौजूदगी ने इनको फिर से हवा दी है।
ICC Champions Trophy 2025
हाल ही में दुबई में चैम्पियन्स ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) का हाईवॉल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच हुआ। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान का हराकर जीत हासिल की। इस मैच के दौरान ही हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया (Jasmin Walia) को भी दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में देखा गया। जैसे ही लोगों ने उन्हें वहां देखा तो फिर से उनका हार्दिक पांड्या से जोड़ा गया और दोनों को लेकर बातें शुरू हो गईं।
इंटरनेट पर वीडियो वायरल
इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जैस्मिन वालिया (Jasmin Walia) फ्लाइंग किस देती नजर आ रही है। अब सवाल ये है कि जैस्मिन वालिया ने किस किसे दी? लोगों ने कयास लगाए हैं कि जैस्मिन वालिया ने शायद हार्दिक पांड्या को चीयर करते हुए उन्हें ये किस दी है। हालांकि, इसके बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं है।
नताशा स्टेनकोविक से तलाक ले चुके हैं हार्दिक
अब जैस्मिन वालिया ने ये फ्लाइंग किस किसे दी है ये को वही जानती है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है। साथ ही यूजर्स भी इसके बारे में बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि जबसे हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक से तलाक लिया है, तबसे ही उनका नाम जैस्मिन वालिया संग जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: Ranveer Allahbadia ने जो किया, वो… India’s Got Talent विवाद पर बोले Puneet Superstar
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
29 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines