Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding Again: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है और एक के बाद एक कपल शादी के बंधन में बंध रहा है। हाल ही में 7 फरवरी को बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने राजस्थान के जैसलमेर में शादी की है।
उससे पहले अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर शादी कर एक-दूसरे के हो गए। अब खबरें सामने आ रही हैं कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और तीन साल टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के कैप्टन हार्दिक पांड्या दोबारा से शादी करने जा रहे हैं।
और पढ़िए –Film review farzi: चोर-पुलिस की कहानी है ‘फर्जी’, शाहिद और सेतुपति की जोड़ी पर आए ये रिएक्शंस
दुबारा शादी करने जा रहे नताशा और हार्दिक
एक रिपोर्ट के मुताबिक सामने आया है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर राजस्थान के उदयपुर में शादी के सात फेरे लेंगे। इससे पहले दोनों ने एक साधारण सी शादी की थी, जिसके बाद अब ये कपल अपनी ग्रैंड वेडिंग करने जा रहा हैं। खबरों की मानें तो अपनी शादी के लिए बहुत जल्द नताशा और हार्दिक उदयपुर के लिए रवाना होने वाले हैं।
बता दें कि अब नताशा और हार्दिक दुबारा शादी करने वाले हैं और साल 2020 में 31 मई को कपल ने एक साधारण सी शादी की थी और अपने रिश्ते को नाम दिया था। अब यह कपल अपनी शादी को ग्रैंड इवेंट बनाने की तैयारी में है और इसलिए शादी करने के उदयपुर जा रहा है।
तीन साल पहले की थी सगाई
बता दें कि कोरोना के बाद नताशा स्टेनकोविक और हार्दिका पांड्या ने कोर्ट मैरिज करके एक साधारण शादी की थी। साथ ही इसके पहले कपल ने नए साल के मौके पर तीन साल पहले बीच संमदर शिप में सगाई की थी। इसके बाद कपल के बेटे अगस्त्य पांड्या ने भी जन्म लिया है और अब खबरें आ रही हैं कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या अपनी ग्रैंड वेडिंग करने जा रहे हैं।
मामले की अभी तक कोई ऑफिशिल पुष्टि नहीं
इसके साथ ही खबरें यह भी आ रही हैं कि नताशा और हार्दिक की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 13 फरवरी से होगी, जिसमें हल्दी, संगीत और मेंहदी जैसे फंक्शन होंगे। इसके बाद 16 फरवरी तक कपल के शादी के जश्व को मनाया जाएगा। हालांकि इस मामले की अभी तक कोई ऑफिशिल पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines