Hardik Pandya-Nataša Stanković: टी20 विश्व कप जीत के बाद टीम इंडिया भारत आ चुकी है। बीते दिन मुंबई में विक्ट्री परेड के बाद अब सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर भी जा चुके हैं। ऐसे में जाहिर है कि सभी के फैमिली मेंबर उनका ग्रैंड वेलकम करें और ऐसा हुआ भी। इस कड़ी में हार्दिक पांड्या भी अपने घर जा चुके हैं, ऐसे में उनके परिवार ने भी जोरदार तरह से उनका स्वागत किया। अब भई जब हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इतनी चर्चा में हैं, तो जाहिर है कि हार्दिक के वेलकम के दौरान भी हर किसी की निगाहें नताशा पर होनी थी। अब लोगों के मन में सवाल ये है कि क्या इस दौरान भी नताशा नजर आई या नहीं?
घर पहुंचे हार्दिक
दरअसल, मुंबई में विक्ट्री परेड के बाद अब हार्दिक अपने घर जा चुके हैं। हार्दिक के घर जाते ही उनके परिवार ने उनका वेलकम किया और इसकी झलक आप पंखुरी शर्मा यानी हार्दिक की भाभी के इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं। जी हां, पंखुरी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें आप देख सकते हैं कि हार्दिक एक बेहद प्यारा-सा केक कट कर रहे हैं। इस पोस्ट में पीछे बेहद प्यारी सी सजावट भी नजर आ रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए हार्दिक की भाभी ने ब्लू कलर का दिल का इमोजी भी शेयर किया है।
Pankhuri Sharma
नताशा ने साधी चुप्पी
इस पोस्ट में पीछे अन्य फैमिली मेंबर या दोस्त की भी झलक दिख रही है। हालांकि हैरानी की बात ये है कि इस दौरान भी नताशा, हार्दिक के साथ नजर नहीं आई। जी हां, हार्दिक अपनी फैमिली के साथ इस जीत का जश्न मना रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक नताशा ने इस पर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया और ना ही कोई पोस्ट शेयर किया। हालांकि नताशा लगातार अपने इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट कर रही हैं।
कपल के रिएक्शन का लोगों को इंतजार
वैसे तो नताशा और हार्दिक के रिलेशन को लेकर इस टाइम कई तरह की बातें कही जा रही हैं, लेकिन जब तक कपल खुद इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ेगा, तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता। अब लोगों को इंतजार है कि हार्दिक या नताशा दोनों में से कोई भी इन खबरों पर रिएक्ट करें और इन्हें खारिज कर दें। देखने वाली बात होगी कि क्या नताशा या हार्दिक इन खबरों पर रिएक्ट करेंगे या ये सस्पेंस ऐसे ही बना रहेगा?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines