News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Hardik Pandya, Mahieka Sharma: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हार्दिक को लेकर रूमर्स थी कि वो एक्ट्रेस, मॉडल और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. अब हार्दिक ने इन रूमर्स को कंफर्म कर दिया है.
क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका को टैग करते हुए स्टोरी पोस्ट की है. इन फोटोज में दोनों बेहद कोजी नजर आ रहे हैं. हार्दिक का ये पोस्ट सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं. लोगों का मानना है कि हार्दिक ने इस पोस्ट से माहिका से साथ अपना रिलेशन कंफर्म कर दिया है.

हार्दिक के इस पोस्ट के सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई. हार्दिक के पोस्ट को देखकर लोगों का यही कहना है कि उन्होंने माहिका के साथ अपने रिलेशन की पुष्टि कर दी है. हालांकि, क्रिकेटर ने पोस्ट को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा है. ऐसे में कुछ लोग कंफ्यूज भी हैं कि क्या हार्दिक ने सिर्फ हिंट दिया है या फिर उन्होंने माहिका से साथ अपना रिश्ता कंफर्म किया है.

गौरतलब है कि शाम के समय सोशल मीडिया पर हार्दिक और माहिका का एक एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में माहिका कार से उतर रही थी और हार्दिक उनका वेट कर रहे थे. इसके बाद दोनों साथ में अंदर चले गए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही दोनों को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है.
बता दें कि जबसे हार्दिक पांड्या का नताशा स्टेनकोविक से तलाक हुआ है, तबसे ही हार्दिक का नाम किसी ना किसी के साथ जुड़ता रहा है. माहिका से पहले चर्चा थी कि हार्दिक और जैस्मीन वालिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इन रूमर्स पर कभी कोई रिएक्शन नहीं आया और ना ही ये कंफर्म हुई. जैस्मीन के बाद हार्दिक का नाम माहिका के साथ जुड़ रहा है और अब हार्दिक के लेटेस्ट पोस्ट ने इन अफवाहों को और भी हवा दे दी है.
यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty से लेकर Raveena Tandon तक… बॉलीवुड हसीनाओं के ‘करवा चौथ’ लुक्स
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।