Hardik Pandya Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते में दरार की खबरों ने सोशल मीडिया पर तूफान मचाया हुआ है। काफी समय से इनके रिश्ते में गड़बड़ की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच हाल ही में क्रिकेटर की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए। इस लड़की के साथ न सिर्फ पोज देते हुए हार्दिक बेहद खुश दिखे बल्कि ट्विनिंग करते हुए भी नजर आए। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए कि हार्दिक इस लड़की को डेट कर रहे हैं।
कौन है हार्दिक पांड्या संग दिखी मिस्ट्री गर्ल?
बता दें, ये लड़की एक मशहूर मेकअप आर्टिस्ट है और उनका नाम प्राची सोलंकी है। प्राची के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 546K फॉलोअर्स हैं। प्राची एक डिजिटल क्रिएटर हैं। लेकिन उनके एक पोस्ट ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया। हालांकि, अब डेटिंग रूमर्स में कितनी सच्चाई है वो भी सामने आ गया है। बता दें, हार्दिक इस लड़की को डेट नहीं कर रहे हैं। प्राची तो बस हार्दिक पांड्या की एक फैन हैं। उन्होंने खुद अपने पोस्ट को शेयर करते हुए बताया है कि वो हार्दिक से मिलकर कैसा महसूस कर रही हैं।
क्या है रूमर्स की सच्चाई?
इतना ही नहीं प्राची सोलंकी ने हार्दिक के साथ-साथ उनके भाई क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। पूरा पांड्या परिवार प्राची के बेहद करीब दिखा रहा है। इसी वजह से शायद अब इनकी डेटिंग रूमर्स को हवा मिल गई है। इसी बीच अब क्रिकेटर की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ऐसा लग रहा है जैसे वो लोगों के सामने अपने दिल की बात कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं नताशा ने अब क्या कहा है।
यह भी पढ़ें: Love Kataria ने बदला बिग बॉस का गेम, 2 दिन में दिखाया ऐसा खेल; सारे कंटेस्टेंट फेल
नताशा का बयान आया सामने
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉफी पीते हुए गहरी बात कह दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां बैठकर अपनी कॉफी पी रहा हूं और मेरे मन में एक ख्याल आया है कि हम लोग कितनी जल्दी जज करने ले लेते हैं। अगर हम किसी को अपने करैक्टर से हटकर एक्टिंग करते हुए देखते हैं तो हम नहीं रुकते, हम उसे ऑब्जर्व नहीं करते और हमारे मन में कोई सहानुभूति नहीं होती। हम सीधे जज करने लगते हैं। हम नहीं जानते कि क्या हुआ है? पूरी घटना, पूरी स्थिति के पीछे क्या है? इसलिए आइए हम कम जजमेंटल बनें, ज्यादा ऑब्जर्व करें, ज्यादा सहानुभूति रखें और लोगों के साथ सब्र रखें।’
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines