Koffee With Karan Hardik Pandya Controversy: भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इन दिनों वाइफ नताशा स्टैनकोविच के साथ तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। हार्दिक और नताशा ने 4 साल की शादी के बाद एक दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया है। हार्दिक के इस फैसले के बाद से ही उनके फैंस काफी दुखी हैं, क्योंकि हार्दिक और नताशा दोनों ही काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। दोनों की पर्सनल लाइफ में इस वक्त भूचाल आ गया है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब हार्दिक के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर काफी कमेंट्स किए जा रहे हैं।
कभी मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने को लेकर तो कभी ‘कॉफी विद करण’ में महिलाओं को लेकर किए गए अपने कमेंट्स को लेकर उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा चुका है। कॉफी विद करण के विवादित एपिसोड के बाद को बीसीसीआई ने हार्दिक को बैन तक कर दिया था। चलिए इस रिपोर्ट में बताते हैं उन्होंने ऐसा क्या कह दिया था जिसकी वजह से उन्हें सस्पेंशन तक झेलना पड़ा था।
‘कॉफी विद करण’ में फिल्म मेकर करण जौहर अपने मेहमानों से कई पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछते हैं। ऐसे में कई हॉट हॉसिप और खुलासे निकलकर सामने आते है। हालांकि जिस तरह से हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के एपिसोड ने बवाल मचाया उस तरह से आजतक कभी नहीं हुआ कि किसी मेहमान की बातों की वजह से उसके काम पर असर पड़ा हो। इस पर इतना हंगामा हो गया था कि मेकर्स को इस एपिसोड को ही हटाना पड़ा।
हार्दिक ने क्या कहा था?
साल 2019 में जब के एल राहुल के साथ हार्दिक पंड्या ने शिरकत की तो उन्होंने महिलाओं को लेकर ऐसा विवादित बयान दे दिया जिससे कि बवाल हो गया। दरअसल हार्दिक ने कह दिया कि वो एक समय पर बहुत सारी लड़कियों के साथ फिजिकल होते हैं और ये बात उन्हें माता-पिता को भी पता है। उन्होंने कहा जब मैं पहली बार किसी महिला के साथ शारिरिक संबंध बनाकर आया तो मैंने घर जाकर बताया कि मैं आज करके आया हूं।
इतना ही नहीं हार्दिक ने ये भी कहा कि एक बार पार्टी में उनसे पेरेंट्स ने पूछा कि तेरी वाली कौन हैं जिसपर हार्दिक ने किसी लड़की की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये वाली है। इसके बाद हार्दिक ने कहा कि मेरे पेरेंट्स ने कहा- वाह गर्व है तुमपर बेटा। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने माता-पिता ने पूछा कि मैं सच में आपका बेटा ही हूं क्या? मुझे ऐसा लगता था मेरे माता-पिता ने मुझे वेस्ट इंडियंस से बदला है क्योंकि मैं बिल्कुल उनके जैसा ही रहना पसंद करता हूं।
हार्दिक ने पब्लिकली मांगी थी माफी
इस विवादित एपिसोड के ऑन एयर होने के बाद हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दोनों को लेकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए। इसके बाद हालात को समझते हुए हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने अपनी इन बातों के लेकर अपॉलोजी करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। हालांकि इतना करना भी हार्दिक के लिए काफी नहीं था, बीसीसीआई ने तुरंत दोनों क्रिकेटर्स को भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया और काफी टाइम तक ये बैन उनपर लगा रहा। ‘कॉफी विद करण’ हार्दिक पंड्या के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था।
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya-Natasa Stankovic का टूटा रिश्ता, अब इन 4 कपल्स के अलग होने के लोगों ने लगाए कयास
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines