हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पत्नी ही नहीं साली पर भी खूब प्यार लुटाते हैं Hardik Pandya, क्रिकेटर ने आधी घरवाली पर उड़ाए लाखों

Hardik Pandya, Natasa Stankovic: हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरों के बीच एक ऐसा भी वीडियो सामने आया है, जिसमें क्रिकेटर आधी घरवाली पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। जी हां, सामने आए वीडियो में इसका खुलासा हो गया है और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विज्ञापन
Hardik Pandya, image credit- Google

Hardik Pandya, Natasa Stankovic: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पत्नी नताशा स्टेनकोविक को लेकर खबरों का बाजार गरमाया हुआ है। कपल के तलाक की रूमर्स ऐसे उड़ रही हैं, जैसे सावन में बरसात हो रही हो। एक तरफ हार्दिक और नताशा के अलग होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, तो दूसरे तरफ कपल के एक साथ होने की भी बातें हो रही हैं। हालांकि सच क्या है ये तो हार्दिक और नताशा ही जानते हैं, लेकिन इस टाइम फैंस कंफ्यूज है और सच्चाई जानना चाहते हैं। हालांकि अब इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि हार्दिक अपनी साली पर भी खूब प्यार लुटाते हैं।

हार्दिक और नताशा की शादी का पुराना वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर हार्दिक और नताशा की शादी का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेटर का अपनी साली के लिए प्यार साफ दिख रहा है। अरे भई अब जूता चुराई की रस्म हो और सालियों पर जीजा का प्यार ना बरसे, ऐसा तो नहीं हो सकता। जी हां, सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि जहां क्रिकेटर की साली कह रही हैं कि उन्हें जूते के पैसे चाहिए। हार्दिक कहते हैं कि बताओ कितना चाहिए, तो क्रिकेटर की सालियां कहती हैं कि 1 लाख, इस पर क्रिकेटर कहते हैं कि एक नहीं पांच लाख एक रुपये लो। इसे सुनकर सब खुश हो जाते हैं।

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

वहीं, अब कपल की शादी का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पैसा इतना कमाओ की एक लाख मांगे, पांच लाख दो। दूसरे यूजर मे लिखा कि बहुत बढिया। तीसरे यूजर ने लिखा कि जीजा हो तो ऐसा। इस तरह के कमेंट्स यूजर ने इस पोस्ट पर किए हैं। शादी के बाद भी ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। वहीं, अब तलाक की खबरों के बीच भी इस वीडियो ने जमकर लाइमलाइट चुराई है।

विज्ञापन

फैंस नहीं चाहते कपल की जोड़ी टूटे

हार्दिक पांड्या और पत्नी नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरों को लेकर जमकर सस्पेंस बना हुआ है। लोगों को बेसब्री से सच्चाई सामने आने का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि क्या ये जोड़ी बनी रहेगी या फिर दोनों के अलग होने की खबरें सच हो जाएंगी। हालांकि फैंस दुआ भी कर रहे हैं कि कपल की जोड़ी बनी रहे और जो भी खबरें उड़ रही हैं वो महज अफवाहें ही साबित हो।

यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur ने सौतन से किया सवाल, पोस्ट में छलका दर्द, बोलीं- Hey SN do…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola