Hardik Pandya-Natasa Stankovic: इस टाइम गॉसिप गलियारों में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरें जोरों पर हैं। जी हां, खबरें हैं कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अलग हो गए हैं। हालांकि बीते दिन जब नताशा से इन खबरों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ‘थैंक यू वेरी मच’ कहकर बात को टाल दिया और साइड से निकल गई। इन खबरों से फैंस के चेहरे भी उतरे हुए हैं, लेकिन एक टाइम ऐसा भी था जब दोनों की लव स्टोरी की खबरें लोगों में चर्चा विषय बनी रहती थी। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो अभी भी इस ब्यूटीफुल कपल की लव स्टोरी के बारे में नहीं जानते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे इन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी।
बहुत फ्रेंडली हैं हार्दिक
वैसे तो नताशा का नाम कई लोगों संग जुड़ चुका है, लेकिन हार्दिक पांड्या संग नताशा स्टेनकोविक की लव स्टोरी हमेशा ही गॉसिप गलियारों में चरम पर रही हैं। कपल की पहली मुलाकात की बात करें तो इन दोनों के ही कई कॉमन फ्रेंड्स हैं, ऐसे में इनकी मुलाकात होना तो लाजमी थी। एक पार्टी के दौरान जब नताशा पहली बार हार्दिक से मिली थी, तो वो उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ ही रही थी कि हार्दिक ने उन्हें गले लगा लिया था। नताथा थोड़ी हैरान जरूर थी, लेकिन ये सब देखकर उन्हें समझ आ गया था कि हार्दिक बहुत फ्रेंडली हैं।
पहली ही नजर में नताशा से इश्क कर बैठे थे हार्दिक पांड्या
साल 2018 से ही दोनों के रिलेशन में होने की खबरें आने लगी थी। कई बार दोनों को साथ देखा जाता, तो नताशा भी अपने पोस्ट के जरिए हार्दिक पर प्यार लुटाना नहीं भूलती और धीरे-धीरे दोनों में प्यार बढ़ता चला गया। इसके बाद साल 2020 में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अचानक ही अपनी सगाई की खबरों से हर किसी को हैरान कर दिया। अब भई जब हार्दिक को पहली ही नजर में नताशा से इश्क हो गया है, तो उनका अपनी लेडीलव को खास अंदाज में प्रपोज करना तो बनता था और उन्होंने ऐसा किया भी।
बीते साल कपल ने की थी शादी
हार्दिक ने क्रूज पर बेहद रोमांटिक अंदाज में नताशा को प्रपोज किया था। इसके बाद साल 2020 में ही जुलाई में इस कपल ने अपने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया। वहीं, पिछले साल 2023 में हार्दिक और नताशा ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी भी की थी। कपल की शादी की फोटोज ने इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट बटोरी थी। अब ऐसा लग रहा है कि इस खूबसूरत कपल को किसी की नजर-सी लग गई है। दोनों के अलग होने की खबरों से बाजार गर्म हैं। हालांकि अब वक्त ही बताएगा कि आखिर इन दोनों के बीच क्या चल रहा है?
यह भी पढ़ें- Orry के फोन का नया कवर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, कैमरे के सामने जमकर किया फ्लॉन्ट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines