Hardik Pandya Natasa Stankovic Separation: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) को लेकर तरह-तरह की उलटी-सीधी खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता अब बिखर चुका है और दोनों की दूरियां इतनी बढ़ गई हैं कि बात तलाक तक जा पहुंची है। ऐसे में तलाक की वजह क्या रही होगी और इनके अलग होने के बाद नताशा को कितनी प्रॉपर्टी मिलेगी? ये सब भी फैंस जननाना चाहते हैं। इसके अलावा हार्दिक ने नताशा से अलग होने के बाद अपनी प्रॉपर्टी और पैसा बचाने के लिए कैसे जुगाड़ लगाए हुए हैं अब वो भी रिवील हो चुका है।
बढ़ती जा रही है हार्दिक और नताशा की दूरी!
इसी बीच अब इन दोनों से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। अब कपल से जुड़े एक सोर्स ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है कि हार्दिक और नताशा सच में अलग हो रहे हैं। इसके अलावा उस शख्स ने और भी कई बड़े खुलासे किए हैं। इन दोनों का रिश्ते कब डगमगाया और आगे ये क्या सोच रहे हैं अब उसे लेकर भी एक नई कहानी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही ये कपल तलाक लेने वाला है। दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन सोर्स का दावा है कि हार्दिक और नताशा के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका है और चीजें सिर्फ बिगड़ती जा रही हैं।
कब आई रिश्ते में दरार?
कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की शादी पिछले 6 महीने से मुश्किलों का सामना कर रही है। बीते 6 महीने में ही इनके बीच कुछ ऐसा हुआ है कि अब इनके अलग होने के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं। इतना ही नहीं अब ये दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि इनके तलाक में अब ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। ये खबर वाकई काफी शॉकिंग है। हालांकि, रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि खबरों में जो एलिमनी को लेकर बातें की जा रही है वो सभी झूठी और बेबुनियाद हैं।
यह भी पढ़ें: 730 दिन..17,532 घंटे बाद भी नहीं थमे Sidhu Moose Wala की मां के आंसू, गिन-गिन कर काट रहीं दिन
क्या झूठी है PR कैंपेन और एलिमनी वाली बात?
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि एलिमनी परसेंटेज को लेकर जो भी अटकलें लग रही हैं वो सब बातें बढ़ा-चढ़ाकर की जा रही हैं। इसके अलावा PR कैंपेन को लेकर भी सभी खबरें गलत हैं। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है अभी इस बारे में पुष्टि नहीं की जा सकती। न तो नताशा और न ही उनके क्रिकेटर पति ने अभी तक इन रूमर्स पर कोई टिप्पणी की है। वहीं, नताशा के क्रिप्टिक पोस्ट देख लोग इन रूमर्स को सच मान बैठे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस के पोस्ट इन अफवाहों को और हवा दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines