Hardik Pandya Latest Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। 4 साल तक साथ रहने के बाद दोनों भले ही अलग हो गए हों लेकिन किसी न किसी वजह से दोनों का नाम साथ आ ही जाता है। बीते दिनों जहां नताशा ने अपने खास दोस्त और दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ दिवाली सेलिब्रेट की।
वहीं अब हार्दिक पांड्या की उंगली में एक खास रिंग देखने के बाद फैंस कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद क्रिकेटर के दिल में कोई दूसरा आकर बस गया है। आइए जानते हैं हार्दिक पांड्या की रिंग का राज…
हार्दिक पांड्या की रिंग का राज
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास रिंग पहने हुए तस्वीर शेयर की। देखते ही देखते उनकी रिंग पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फैंस भी जानने के लिए एक्साइटेड हो गए कि हार्दिक पांड्या की रिंग का उनसे क्या कनेक्शन है?
आपको बता दें कि क्रिकेटर ने अपनी उंगली में जो रिंग पहनी है, उस पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बनी हुई है, उसी के साथ में ‘विश्व चैंपियन’ लिखा हुआ है।
यह भी पढ़ें: जब ‘पठान’ बन शाहरुख खान ने इंडस्ट्री से हटाया ग्रहण, दिवाली पर दे चुके कई हिट्स
फैंस भी दे रहे रिएक्शन
जाहिर है कि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की जीत में हार्दिक पांड्या की अहम भूमिका थी। इस शानदार इतिहास को यादगार बनाने के लिए हार्दिक पांड्या ने यह खास रिंग पहनी है, जिस पर उनके फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हार्दिक पांड्या अब शादी कर लो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितनी भी महंगी रिंग ले लो वेडिंग रिंग से बराबरी नहीं कर सकती।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वर्ल्ड कप हार्दिक की फिंगर में है।’
जुलाई में की थी अलग होने की घोषणा
बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने इसी साल जुलाई में अपने तलाक की घोषणा की थी। दोनों ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह आपसी सहमति से इस रिश्ते से अलग हो रहे हैं। इस पोस्ट ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। उसी दौरान नताशा अपने बेटे अगस्त्य को लेकर अपने देश सर्बिया लौट गई थीं।
हालांकि अब नताशा स्टेनकोविक इंडिया वापस लौट चुकी हैं। यही नहीं एक्ट्रेस अपने काम की तरफ भी कदम बढ़ा चुकी हैं। पिछले महीने ही उन्होंने अपने नए म्यूजिक एल्बम की अनाउंसमेंट की थी। इस बीच अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ उनकी दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। वहीं हार्दिक पांड्या अपने बेटे अगस्त्य के साथ वक्त बिताते हुए दिखाई दिए थे।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
2 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
7 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
8 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
12 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
13 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
16 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
17 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines