Hardik Pandya-Natasa Stankovic: खबरों का बाजार इन दिनों हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरों से अटा पड़ा है। जहां देखो वहां दोनों के बारे में चर्चा होती नजर आ ही जाती है। जबसे हार्दिक और नताशा दोनों ने ही अपने अलग होने का ऐलान किया है, तबसे ही नताशा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और पब्लिक में नजर भी आ रही हैं।
पहली बार पब्लिक में नजर आए हार्दिक
हालांकि इन दिनों वो अपने मायके में हैं। वहीं, अगर हार्दिक की बात करें तो जबसे क्रिकेटर पत्नी से अलग हुए हैं, तबसे ही उन्होंने ना तो सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर किया था और ना ही वो नजर आए थे। ऐसे में लोगों का कहना था कि हार्दिक शायद अभी भी इसी दर्द में जी रहे हैं। हालांकि अब हार्दिक पहली बार पब्लिक में नजर आए हैं।
क्रिकेटर के चेहरे पर दिखी स्माइल
हाल ही में हार्दिक पांड्या को पैप्स ने अपने कैमरे में कैद किया। जी हां, नताशा से अलग होने के बाद क्रिकेटर पहली बार पब्लिक में नजर आए और इस दौरान उनके चेहरे पर स्माइल जरूर थी, लेकिन उसके पीछे का दर्द हार्दिक के फेस पर साफ दिख रहा था। जैसे ही हार्दिक का ये वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट क्रिकेटर के फैंस में हलचल बढ़ गई और लोग उनके बारे में बातें करने लगे।
यूजर्स ने बढ़ाई हिम्मत
एक यूजर ने हार्दिक के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि हार्दिक की स्माइल उसकी लाइफ के दर्द को बता रही है। दूसरे यूजर ने कहा कि कोई अंदाज भी नहीं लगा सकता उसके दर्द का। तीसरे यूजर ने लिखा कि हार्दिक आप हिम्मत रखना, आपका दर्द कोई महसूस नहीं कर सकता। एक अन्य ने लिखा कि फेक स्माइल, वो बहुत दर्द में है। एक और यूजर ने कहा कि भगवान उसको हिम्मत देना। इस तरह के कमेंट्स यूजर हार्दिक के वीडियो पर कर रहे हैं।
नताशा भी कर रही मूवऑन
बता दें कि नताशा से अलग होने का ऐलान करने के बाद हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट भी शेयर किया है। गौरतलब है कि नताशा जबसे पति से अलग हुई है, तबसे ही वो सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर कर रही हैं। नताशा के पोस्ट देखकर लग रहा है कि वो जल्दी से जल्दी मूवऑन करना चाहती हैं। बताते चलें कि हाल ही में नताशा अपने बेटे संग मायके लौट गई हैं और वहां जाने के बाद ही दोनों ने अपने अलग होने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें- कैंसर से लड़ते हुए खुद को दर्द दे रहीं Hina Khan! ‘मैदान फतेह’ करने के लिए कर रहीं ये काम?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
55 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines