हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद उनकी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक अब लाइफ में मूव ऑन कर रही हैं। अब अपने करियर के साथ लगता है नताशा लव लाइफ पर भी ध्यान देना चाहती हैं। Bombay Times को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अब खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है। उन्होंने बताया कि पिछला साल उनके लिए कितना चैलेंजिंग था। हालांकि, उन्होंने इसे बेहद पॉजिटिव तरीके से लिया है।
नताशा स्टेनकोविक के लिए आसान नहीं था बीता साल
नताशा स्टेनकोविक ने अपने बयान में कहा कि पिछला साल काफी मुश्किल था, लेकिन वो उसके लिए बेहद आभारी हैं। चुनौतियों से गुजरते हुए वो समझदार हुई हैं और ये उन्हें पसंद है। नताशा ने कहा कि उनके पास कई एक्सपीरियंस हैं और उनका मानना है कि वो अनुभवों के साथ मैच्योर हुई हैं, उम्र के साथ नहीं। इसके अलावा उन्होंने जिंदगी में वापस प्यार पाने की भी उम्मीद जताई है और रिवील किया है कि उन्होंने प्यार से मुंह नहीं मोड़ा है।
प्यार पाने के लिए फिर तैयार हैं नताशा
नताशा स्टेनकोविक ने लव लाइफ पर बात करते हुए कहा, ‘आने वाले समय में मैं नए एक्सपीरियंस, अपॉर्चुनिटी और शायद प्यार के लिए तैयार हूं। मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। जो भी जिंदगी मेरे सामने लाएगी मैं उसे अपनाना चाहती हूं। मुझे यकीन है कि नैचुरली सही कनेक्शन नैचुरली होगा जब समय सही होगा। मैं मीनिंगफुल रिलेशनशिप्स को वैल्यू करती हूं, जो ट्रस्ट और अंडरस्टैंडिंग पर बने होते हैं। मुझे लगता है कि प्यार मेरी जर्नी को कॉम्प्लीमेंट करेगा, परिभाषित नहीं।’
यह भी पढ़ें: 22 साल एक ही नाटक कर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, शबाना आजमी ने रिवील किए फारूक शेख के अनसुने किस्से
प्यार को फिर चांस देना चाहती हैं नताशा स्टेनकोविक
आपको बता दें, हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने साल 2020 में शादी की थी। 4 साल बाद इन दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने सेपरेशन का अनाउंसमेंट कर दिया था। अब हार्दिक पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ रहा है। दूसरी तरफ नताशा भी लाइफ में प्यार को दोबारा चांस देने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines