Hardik Pandya Cheated Nataša Stanković: गॉसिप टाउन में लंबे वक्त से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की बातें हो रही हैं। जैसे ही दोनों ने अपने अलग होने का ऐलान किया, तो लोगों ने बातें बनानी शुरू कर दी कि नताशा ने क्रिकेटर को धोखा दिया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने नताशा को खूब भला-बुरा कहा, लेकिन अब इंटरनेट पर यूजर्स एक्ट्रेस से माफी मांगते भी नजर आए।
ब्रिटिश सिंगर को डेट कर रहे हैं हार्दिक?
दरअसल, इस वक्त हार्दिक पांड्या अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया (Jasmin Walia) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में जैस्मीन वालिया ने जैसे ही ग्रीस से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की, तो ये चर्चा शुरू हो गई। अब भई हाल ही में हार्दिक ने भी उसी जगह से हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, तो जाहिर है कि ये बातें तो होंगी ही। हालांकि चर्चा चाहे कुछ भी हो रही हो, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
6-7 महीने से एक-दूसरे को जानते हैं हार्दिक और जैस्मीन
इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ये भी जा रहा है कि हार्दिक और जैस्मीन वालिया बीते 6-7 महीने से एक-दूसरे को जानते हैं। हालांकि इन खबरों से क्रिकेटर के फैंस भी बेहद हैरान हैं। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि नताशा, हार्दिक से इसलिए ही अलग हुई हैं जिससे हार्दिक और जैस्मीन वालिया जल्दी ही शादी कर सकें। गौरतलब है कि जहां हार्दिक अपनी लाइफ में तलाक के 28 दिन बाद ही आगे बढ़ गए हैं, तो नताशा अभी भी वहीं पर मौजूद हैं।
खुद को बिजी रख रहीं नताशा
नताशा स्टेनकोविक कुछ दिनों पहले ही अपने मायके यानी सर्बिया गई हैं। वहां से एक्ट्रेस लगातार अपने और बेटे की फोटो शेयर कर रही हैं। नताशा के इंस्टाग्राम पर अक्सर उनकी और बेटे की फोटोज नजर आ जाती हैं, जिनमें वो अपने बच्चे संग मस्ती करती नजर आती हैं। साथ ही एक्ट्रेस इस वक्स खुद को पूरी तरह से बिजी रख रही हैं। जी हां, नताशा को भी अक्सर जिम में पसीना बहाते देखा जा रहा है।
पहले ही से आने लगीं थी हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरें
बता दें कि नताशा और हार्दिक के अलग होने की खबरें तबसे आने लगी थी, जबसे नताशा ने हार्दिक को लेकर कुछ भी कहना बंद कर दिया था। जी हां, लोगों ने कयास लगा लिए थे कि दोनों के बीच में कुछ ना कुछ गड़बड़ है। हालांकि इन खबरों पर मुहर तो तब लग गई थी जब नताशा ने भारत की टी20 विश्व कप जीत पर भी कुछ नहीं कहा था, लेकिन फिर कुछ दिन बाद ही नताशा और हार्दिक दोनों ने अपने अलग होने का ऑफिशियल ऐलान कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Notebook स्टार का निधन, एक्ट्रेस की मौत से सिनेमा इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
25 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines