Hardik Pandya Birthday: बीते दिन यानी 11 अक्टूबर को क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का जन्मदिन था। इस खास मौके पर उनके फैंस और चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की भर-भरकर बधाइयां दी। हालांकि इस मौके पर उनके संग उनका बेटा नजर नहीं, जिससे लोगों ने कयास लगाए कि शायद उन्होंने अपना ये बर्थडे अकेले ही सेलीब्रेट किया है। अपने बर्थडे पर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जो बेहद इमोशनल है। इस पोस्ट में उनके दिल की बातें नजर आ रही हैं।
हार्दिक ने लिखा ये कैप्शन
हार्दिक पांड्या ने अपने बर्थडे पर बीती रात एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में क्रिकेटर ने अपनी दो फोटो शेयर की हैं, जिनमें को स्माइल करते हुए केक काट रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए हार्दिक ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ये साल उतार-चढ़ाव से भरा था। बर्थडे पर पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ने का टाइम है।
आगे बढ़ रहा हूं- हार्दिक
उन्होंने आगे लिखा कि मैं सभी शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए सबका आभारी हूं और गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने के लिए भी तैयार हूं। आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं इस नए साल में नई प्रेरणा और ढेर सारे प्यार के साथ आगे बढ़ रहा हूं।
बेटे के साथ शेयर करते हैं पोस्ट
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या अपनी वाइफ से अलग हो चुके हैं, तो जाहिर है वो तो उनके साथ नजर नहीं आएंगी, लेकिन सवाल ये है कि क्रिकेटर के बर्थडे पर उनका बेटा भी नहीं दिखा। वैसे तो हार्दिक पांड्या अक्सर अपने बेटे को लेकर कुछ ना कुछ पोस्ट कर देते हैं, लेकिन उनके बर्थडे के मौके पर वो कहीं नजर नहीं आया।
क्रिकेटर की भाभी ने किया विश
हालांकि हो सकता है कि उन्होंने अपने बेटे की फोटो पोस्ट ना की है, लेकिन अगर अगस्त्य, हार्दिक के साथ है, तो वो उसकी फोटो जरूर शेयर करते हैं। हार्दिक के इस पोस्ट पर उनकी भाभी, फैंस और चाहने वालों ने कमेंट्स किए हैं। इतना ही नहीं बल्कि हार्दिक की भाभी ने उनके बर्थडे पर विश भी किया और पोस्ट भी शेयर किया।
एल्विश के साथ दिखीं नताशा
नताशा की बात करें तो अपने एक्स पति के जन्मदिन पर वो किसी और के साथ नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के संग नजर आई। एल्विश के साथ नताशा के वीडियो को देखकर फैंस हैरान रह गए कि आखिर माजरा क्या है। हालांकि इसके पहले नताशा को अक्सर अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक संग देखा गया है। एल्विश के साथ नताशा का वीडियो सामने आने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai ने तलाक की अफवाहों पर फिर लगाया ताला, पोस्ट ने किया सबका मुंह बंद
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines