Anant-Radhika Wedding: Hardik Pandya के साथ नहीं आईं Natasha Stankovic, प्राची के साथ फोटो हुई थी वायरल

Hardik Pandya At Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई सेलेब्स नजर आए। इस मौके पर कपल की खुशी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और राजनीति से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियां भी शामिल हुईं। इसी बीच हार्दिक पंड्या भी अपने परिवार के साथ नजर आए लेकिन हार्दिक को देखकर यहां नताशा के साथ उनके तलाक की खबरों को एक बार फिर से हवा मिल गई।

Hardik Pandya At Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding

Hardik Pandya At Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding

Hardik Pandya At Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा। इस दौरान बॉलीवुड, हॉलीवुड, राजनीति, टॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों का संगम होता हुआ नजर आया। इसी बीच स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या भी शादी में बंधने जा रहे कपल को अपनी बेस्ट विशिज देने के लिए पहुंचे। हालांकि यहां पर हार्दिक पांड्या जैसे ही पहुंचे वैसे ही उनके तलाक के चर्चे फिर से होने लगे। आखिर ऐसा क्या हुआ चलिए बताते हैं।

विज्ञापन

हार्दिक के साथ नहीं आईं नताशा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आए। इस मौके पर हार्दिक पांड्या क्रीम कलर की शेरवानी में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। लेकिन यहां पर भी जब हार्दिक पांड्या पहुंचे तो वो अपने भाई क्रुणाल पांड्या और भाभी के साथ आए। हार्दिक के साथ यहां पर भी उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविक नजर नहीं आई। हार्दिक शादी में काफी डांस भी करते दिखे। उनके शादी समारोह से कई फोटोज और वीडियोज सामने आए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे थे हार्दिक

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक और नताशा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और वो जल्द ही अपने रास्ते अलग कर सकते हैं। नताशा से तलाक की खबरों के बीच हार्दिक पंड्या एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की फोटो को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग कयास लगाने लगे। आपको बता दें इस वायरल गर्ल का नाम प्राची सोलंकी है, जो कि पेशे से एक मशहूर मेकअप आर्टिस्ट है। दोनों की साथ में पिक्चर वायरल होने के बाद अब लोग इनके डेटिंग की भी अटकले लगा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prachi Solanki (@ps_29)

विज्ञापन

अनंत-राधिका की शादी में कौन-कौन आया?

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में कई सितारे पहुंचे। यहां क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर के अलावा बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां देखने को मिलीं। शाहरुख खान, सलमान खान, रितेश देशमुख, आनन्या पांडे, सारा अली खान, अनिल कपूर, अर्जन कपूर, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ