Hardik Pandya-Jasmin Walia Photos: इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इंडिया-पाकिस्तान मैच में इंडिया की जीत के बाद हार्दिक वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। इस बात की हिंट उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए दी। इस बीच फैंस ने कुछ ऐसा देख लिया है जिसके बाद से चर्चा है कि हार्दिक अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया के साथ गुपचुप वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। जाहिर है कि नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद से चर्चा है कि हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
क्रिकेटर ने शेयर की तस्वीरें
बता दें कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद इंडिया की वाहवाही हो रही है। इस बीच जीत की खुशी में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या वेकेशन पर निकल चुके हैं। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह समंदर किनारे ताजगी का लुत्फ उठा रहे हैं। हार्दिक के तस्वीरें शेयर करने के तुरंत बाद जैस्मिन वालिया ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Karan Veer Mehra को नहीं थी Bigg Boss 18 जीतने ही ‘चाह’? बताया नहीं मिली प्राइज मनी
जैस्मिन वालिया की तस्वीरें वायरल
जैस्मिन वालिया ने दुबई से अपने प्रवास की झलक दिखाते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें समंदर किनारे सन बाथ लेते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो नेटिजन्स से कयास लगाने शुरू कर दिए कि हार्दिक और जैस्मिन एक साथ दुबई में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।
नेटिजन्स दे रहे रिएक्शन
जैस्मिन वालिया की तस्वीरों पर नेटिजन्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘हार्दिक भाई यहां घूमने के लिए गए हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हार्दिक भाई की प्रिंसेस।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘दोनों बीच पर एन्जॉय कर रहे हैं।’ इस तरह यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया एक साथ हैं।
गौरतलब है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान, जैस्मिन वालिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर वह हार्दिक पांड्या को फ्लाइंग किस करते हुए नजर आई थीं। इसके अलावा वह टीम इंडिया के लिए चीयर करती नजर आई थीं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
24 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines