Hardik Pandya And Jasmin Walia Breakup: इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक पिछले साल 2024 में ही एक-दूसरे से अलग हो गए थे। कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्रिकेटर ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। दोनों के डेटिंग रूमर्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं लेकिन हार्दिक और जैस्मिन दोनों में से किसी ने इन रूमर्स पर रिएक्शन नहीं दिया। अब गॉसिप गलियारों में चर्चा हो रही है कि दोनों का रिश्ता कंफर्म होने से पहले ही टूट गया है। दरअसल, ताजा रिपोर्ट्स से पता चला है कि हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
रेडिट की पोस्ट से शुरू हुई ब्रेकअप की चर्चा
रेडिट की एक पोस्ट में कहा गया कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने इंस्टाग्राम हैंडल से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। रेडिट ने लिखा, ‘क्या हार्दिक और जैस्मिन ने इंस्टा से एक-दूसरे को अनफॉलो किया है? मैंने हाल ही में देखा है। आखिर चल क्या रहा है?’ जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया के ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: क्या Hardik Pandya रूमर्ड गर्लफ्रेंड Jasmin के साथ दुबई में कर रहे एन्जॉय? तस्वीरों से मिला हिंट
क्यों जुड़ा हार्दिक और नताशा का नाम
नताशा स्टेनकोविक के बाद हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया का नाम एक-दूसरे के साथ काफी जोड़ा जाने लगा था। दरअसल, दोनों के ग्रीस वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। ऐसा कयास लगाया जाने लगा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद क्रिकेट ग्राउंड में जैस्मिन कई बार हार्दिक पांड्या को चीयर करते हुए दिखाई दीं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच में भी जैस्मिन वालिया पहुंची थीं जिसके बाद से दोनों के डेटिंग रूमर्स ने जोर पकड़ लिया था।
कंफर्म करने से पहले मोड़ लिया मुंह
हार्दिक पांड्या के फैंस इंतजार कर रहे थे कि वह जैस्मिन वालिया के साथ अपने कथित रिश्ते की पुष्टि करेंगे। ऐसा होने से पहले ही दोनों के ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई है। जैस्मिन की बात करें तो वह पेशे से ब्रिटिश सिंगर और सक्सेसफुल मॉडल हैं। द ओनली वे इज एसेक्स (TOWIE) से उन्हें फैंस के बीच पॉपुलैरिटी मिली थी।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
32 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines