दोस्त संग Natasa Stankovic ने मनाई Diwali तो बेटे की गोद में सोए Hardik Pandya, फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Hardik Pandya Shares Post With Son Agastya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपने बेटे के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो बेटे अगस्त्य पांड्या के साथ खास पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

हार्दिक पंड्या ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीर

हार्दिक पंड्या ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीर

Hardik Pandya Shares Post With Son Agastya: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक हाल ही में अपने दोस्त के साथ दिवाली पार्टी में पहुंची थीं, जहां एक्ट्रेस से पैपराजी के कैमरें हटे ही नहीं। इस दौरान अभिनेत्री के लुक्स ने सभी का ध्यान खींचा। साल कलर की साड़ी में नताशा काफी खूबसूरत लग रही थीं। जहां एक तरफ नताशा दिवाली पार्टी में नजर आईं, वहीं दूसरी तरफ बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक ने कुछ खास पल साथ बिताए। हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अपने बेटे की गोद में सोते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की बेटे के साथ तस्वीरें 

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हार्दिक इन पिक्चर्स में बेटे की गोद में सोते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है कि थकान भरे दिन के बाद उसकी गोद में सोकर सुकून मिल जाता है। जहां एक तरफ हार्दिक अपने बेटे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे है, वहीं नताशा ने हाल ही में अपने दोस्त अलेक्जेंडर के साथ दिवाली पार्टी में शिरकत की।

विज्ञापन

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

हार्दिक के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस की तरफ से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। क्रिकेटर के पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी बनाए। वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘भारत में एक ऐसा कानून भी आना चाहिए जिसके तहत बच्चे की कस्टडी पिता के पास जाए’। वहीं एक और यूजर ने लिखा- ‘एक्स लाइफ ने ही तस्वीर ली होगी।’

विज्ञापन

दोस्त के साथ बढ़ी नजदीकियां?

गौरतलब है जब से नताशा और हार्दिक का तलाक हुआ है तब से वो अपने दोस्त अलेक्जेंडर के काफी करीब आ गई हैं। उन्हें लगातार अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ देखा जा रहा है। दोनों को एक साथ डिनर, जिम और स्विमिंग पूल में समय बिताते हुए देखा गया है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स के बीच कजिन का रिश्ता है। लेकिन ये साफ नहीं है कि उनका रिश्ता भाई-बहन का है, या फिर अच्छे दोस्तों का है, या फिर कुछ और।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ