---विज्ञापन---

Haq की कमाई में 5वें दिन आया उछाल, The Girlfriend ने अब तक कितने छापे नोट?

Haq The Girlfriend Box Office Collection Day 5: यामी गौतम की 'हक' और रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. हालांकि 'द गर्लफ्रेंड' की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Haq The Girlfriend Box Office Collection Day 5: यामी गौतम की ‘हक’ की कमाई में बॉक्स ऑफिस पर उछाल देखने को मिला है. वीकेंड के बाद से आई गिरावट के बाद अब मूवी की कमाई का ग्राफ ऊपर उठता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. इमरान हाशमी और यामी गौतम की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

‘हक’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार यामी गौतम की ‘हक’ ने 5वें दिन 1.25 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन ये आंकड़ा 1.05 करोड़ था. पांचवें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने के बाद लग रहा है कि अपकमिंग दिनों में फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है. भारत में अब तक यामी गौतम की ‘हक’ ने 11.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ‘हक’ ने अब तक 15.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Haq या The Girlfriend… पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें कलेक्शन

‘द गर्लफ्रेंड’ की अब तक की कमाई

वहीं दूसरी ओर रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की बात करें तो पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. अब फिल्म की कमाई करोड़ से लाखों पर आ गई है. पांचवें दिन फिल्म ने 80 लाख की कमाई की. भारत में रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ ने अब तक 8.03 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में रश्मिका मंदाना की फिल्म ने अब तक 11.1 करोड़ की ही कमाई की है. हालांकि अपकमिंग दिनों में दोनों फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Haq X Review: इमोशन्स और लॉ का परफेक्ट कॉम्बो, ऑडियंस को कैसी लगी यामी गौतम-इमरान हाशमी की जोड़ी?

फिल्मों में कौन-कौन?

यामी गौतम की ‘हक’ में यामी के साथ-साथ इमरान हाशमी, वर्तिका सिंह और शीबा चड्ढा भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं फिल्म की कास्ट की भी खूब तारीफ की जा रही है. ये फिल्म शाह बानो केस पर बनी है. इसके साथ ही रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की भी काफी तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर रश्मिका की एक्टिंग को अब तक की बेस्ट एक्टिंग बताया जा रहा है. इस फिल्म में रश्मिका के साथ-साथ दीक्षित शेट्टी भी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 12, 2025 06:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola