Haq and The Girlfriend Box Office Collection Day 1: यामी गौतम की ‘हक’ फिल्म और रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सोशल मीडिया पर भी दोनों मूवीज को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. ‘हक’ में शाह बानो केस की कहानी दिखाई गई है. वहीं दूसरी ओर रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ एक फीमेल ओरियेंटेड फिल्म है. दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिली. हालांकि ‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ ने कुछ खास कमाई नहीं हुई है. चलिए आपको भी बताते दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
‘हक’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार यामी गौतम की ‘हक’ ने पहले दिन 1.65 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.97% की. शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.66%, दोपहर के शो 8.19%, शाम के शो 9.54% और रात के शो 16.50% रहे. पहले दिन धीमी शुरुआत करने वाली यामी गौतम की ‘हक’ की कमाई में वीकेंड पर उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं यामी गौतम की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Haq X Review: इमोशन्स और लॉ का परफेक्ट कॉम्बो, ऑडियंस को कैसी लगी यामी गौतम-इमरान हाशमी की जोड़ी?
‘द गर्लफ्रेंड’ का कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ ने यामी गौतम की ‘हक’ से कम कमाई की है. ‘द गर्लफ्रेंड’ ने पहले दिन 1.30 करोड़ की कमाई की. इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी 16.90% रही. सुबह के शो 12.83%, दोपहर के शो 15.40%, शाम के शो 15.80% और रात के शो 23.55% रहे. इस मूवी में रश्मिका मंदाना को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस और सेलेब्स भी रश्मिका मंदाना की खूब तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हारने के डर से…’, नॉमिनेशन के बाद अवॉर्ड ना मिलने पर क्या बोलीं Yami Gautam?
फिल्मों में कौन-कौन?
‘हक’ फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें यामी गौतम के साथ-साथ इमरान हाशमी, वर्तिका सिंह और शीबा चड्ढा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. शाह बानो केस पर आधारित इस फिल्म की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. कास्ट की एक्टिंग और स्टोरी लाइन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही ‘द गर्लफ्रेंड’ में रश्मिका मंदाना के साथ दीक्षित शेट्टी, रोहिणी, राव रमेश और कौशिक मेहता मुख्य भूमिका में हैं.
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
10 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
11 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
13 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
15 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
17 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
18 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
19 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
20 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
20 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines