Bollywood Best Proposal Movies: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) चल रहा है। प्यार करने वालों के लिए ये हफ्ता बहुत खास होता है। सही मायने में कहा जाए तो ये रोमियो जूलियट, लैला-मजनू, हीर-रांझे जैसे प्यार करने वालों का हफ्ता है। आज से ये वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है, और ये पूरे 7 दिन तक चलता है। आज रोज डे है। आज के दिन लव बर्ड्स एक दूसरे को रोज देते हैं। इस बीच अक्षय कुमार, शाहरुख खान, संजय दत्त से लेकर कई सारे सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने गुलाब देकर अपने पार्टनर को प्रपोज किया है।
वहीं अब बात करते हैं 8 फरवरी की। कल प्रपोज डे है, ऐसे में ये लैला-मजनू बहुत ही रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे को प्रपोज करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को प्रपोज करना चाहते हैं तो हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताते हैं, जिससे आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। इसके लिए आप बॉलीवुड फिल्मों से भी टिप्स ले सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मों की एक लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं
जन्नत
ये फिल्म 2008 में आई थी। इस फिल्म में एक सीन ऐसा है, जहां इमरान हाशमी सोनाली को प्रपोज करते नजर आए हैं। इस फिल्म में जरा सी गाने में इमरान खान सोनाली को प्रपोज करते हैं उसके बाद घुटने के बल पर बैठ जाते हैं। उनका ये रोमांटिक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया है।
रॉकस्टार
2011 में आई रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में रणबीर ने नरगिस फाखरी को बेहद अलग अंदाज में प्रपोज किया है। रणबीर का ये आइडिया भी फैंस को बहुत पसंद आया था।
वेक अप सिड
रणबीर कपूर की फिल्म वेक अप सिड उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में जिस तरह से रणबीर कपूर ने कोंकणा सेन को प्रपोज किया वो बहुत ही अद्भुत अंदाज था। रणबीर कपूर ने कोंकणा को प्रपोज करने के लिए मैग्जीन में एक आर्टिकल लिखवाया । उन्होंने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि सामने से कैसे प्रपोज करें इसकी हिम्मत उनके अंदर नहीं थी।
ये जवानी है दीवानी
अब जब इन फिल्मों की बात हो रही है तो हम दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की एवरग्रीन फिल्म ये जवानी है दीवानी को कैसे भूल सकते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक हीरो स्टाइल में दरवाजे पर दस्तक देते हैं। नैना घर पर बैठकर फिल्म देख रही होती है और जब वो दरवाजा खोलती है तो सामने देखती है रणबीर कपूर अंगूठी का डिब्बा लेकर खड़े हैं। उस अंगूठी के डिब्बे में लेकिन चॉकलेट होती है और रणबीर दीपिका को चॉकलेट देकर प्रपोज करते हैं ।
अंजाना अंजानी
इस फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई है। समुंदर में बैठकर प्रपोज करवाना लगभग हर लड़की का सपना होता है। इस फिल्म में लड़की के इस सपने को सच होता दिखाया गया है। रणबीर प्रियंका चोपड़ा को बीच समुंदर में प्रपोज करते हैं, उनका ये प्रपोज करने का तरीका बेहद शानदार है।
कल हो ना हो
इस फिल्म में सैफ अली खान, प्रीति जिंटा और शाहरुख खान का लव ट्राएंगल दिखाया गया है। सैफ अली खान ने दो बार प्रीति जिंटा को प्रपोज किया है। सैफ ने जब दूसरी बार प्रीति को प्रपोज किया तो ये बहुत ही कातिल अंदाज था।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
20 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines