Happy Propose Day 2024: वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और हर तरफ आपको लव बर्ड्स दिखाई दे रहे होंगे। रोज डे से शुरुआत हो चुकी है और अब बारी है प्रपोज डे की। तो अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने से पहले आप भी एक बार ये जान लीजिए कि आपके पसंदीदा सेलिब्रिटीज ने अपने पार्टनर को कैसे प्रपोज किया है। ताकि आप भी जब अपने पार्टनर को प्रपोज करें तो वो पूरी तरह से इंप्रेस हो जाएं और उनके पास हां कहने के अलावा कोई ऑप्शन न बचे। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक किस स्टार ने अपनी गर्लफ्रेंड को कैसे प्रपोज किया है।
यह भी पढ़ें: Esha Deol ने गुस्से में Bharat Takhtani को जड़ दिया था झन्नाटेदार तमाचा, क्या है वजह?
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिषेक (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) के रिश्तों को लेकर काफी दिनों से कुछ अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि, ये कपल बार-बार साथ दिखकर या सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन रूमर्स का खंडन कर रहा है। फिर भी लोग हैं कि ये मैंने को तैयार ही नहीं हैं कि इनके बीच सब कुछ ठीक है। लेकिन क्या आप जानते हैं जब इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी तो अभिषेक ने ऐश्वर्या को एक नकली अंगूठी देकर प्रपोज कर दिया था। दरअसल, कई फिल्मों में साथ काम करते हुए ये दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। तभी अभिषेक फिल्म ‘गुरु’ में इस्तेमाल की गई एक अंगूठी लेकर ऐश्वर्या के पास पहुंचे और उनके सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया। प्यार सच्चा होने की वजह से नकली अंगूठी के साथ भी ऐश्वर्या ने अभिषेक को हां कह दी।
शाहरुख खान और गौरी खान
बॉलीवुड के रोमांस किंग के नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लव स्टोरी भी बेहद फिल्मी रही है। दिल्ली के एक क्लब में पार्टी के दौरान शाहरुख की नजर गौरी (Gauri Khan) पर पड़ी और पहली नजर में ही एक्टर को प्यार हो गया। तीसरी मुलाकात में उन्हें गौरी के घर का फोन नंबर मिला और फिर शुरू हुईं इनकी लॉन्ग ड्राइव्स। वहीं एक बार जब SRK गौरी को घर छोड़ने गए तो उन्होंने गौरी से शादी का सवाल कर दिया और बिना जवाब लिए ही वापिस लौट गए। इसके बाद दोनों में झगड़े हुए और गौरी- शाहरुख को बिना बताए ही दिल्ली से मुंबई आ गईं। बिना पता मालूम हुए शाहरुख अपने प्यार को ढूंढते हुए मुंबई आए और अक्सा बीच पर दोनों में इज़हार ए मोहब्बत हुआ। शाहरुख ने समुंदर किनारे गौरी को प्रपोज कर दिया।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अब शादीशुदा हैं और इनकी एक बेटी भी है। लेकिन शादी के बाद प्रपोजल स्टोरी सामने आई थी। शादी के कुछ महीनों के बाद आलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया था कि रणबीर ने उन्हें शादी के लिए कैसे प्रपोज किया। जंगल सफारी के दौरान अचानक रणबीर ने घुटनों के बल बैठकर अपनी लेडी लव को अंगूठी पहना दी थी। ये आलिया के लिए एक बड़ा सरप्राइज था।
विक्की और कैटरीना
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को प्रोपोज किया था। इतना ही नहीं उन्हें खुलेआम धमकी मिली थी कि अगर उन्होंने अब भी कैटरीना को प्रोपोज किया तो पूरी जिंदगी उन्हें इस बात के ताने मिलेंगे और उन्हें इस बात के लिए तैयार रहना होगा। तब जाकर एक्टर ने कैटरीना के सामने अपने दिल की बात कही। फैमिली के डिनर पर पहुंचने से पहले विक्की ने कैटरीना को प्रपोज किया था।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
शादी से 3 साल पहले जब रणवीर (Ranveer Singh) और दीपिका (Deepika Padukone) मालदीव छुट्टियां मनाने गए थे तब वो चुपके से आपने साथ अंगूठी ले गए थे। वो भी इस इरादे से की इस बार तो वो अपने दिल की बात कहकर ही रहेंगे। समुद्र के बीच में वो जब अकेले थे तब रणवीर ने दीपिका को अंगूठी दी और उनसे सवाल कर लिया। जिसके बाद एक्ट्रेस इमोशनल हो गईं और देखते ही देखते दोनों की सगाई हो गई।
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
49 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines