Rio Kapadia Passes Away: हिंदी सिनेमा से एक बार फिर दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। रियो के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है।
रियो कपाड़िया ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। ‘दिल चाहता है’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी कई फिल्मों रियो ने अहम रोल प्ले किया है। रियो 66 साल के थे और 14 सितंबर को दोपहर साढे 12 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। हालांकि किस वजह से उनका निधन हुआ है इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- Bambai Meri Jaan Review: नई बोतल में पुरानी शराब, हां… इस बार दाऊद की कहानी ज्यादा रियलिस्टिक, ज्यादा खौफनाक
फैदल मलिक ने किया रियो कपाड़िया के निधन की खबर को कंफर्म
रियो कपाड़िया के निधन की खबर को उनके करीबी दोस्त फैदल मलिक ने कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि साथियों बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे बीच रियो कपाड़िया नहीं रहे। उन्होंने 14 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। कल यानी 15 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि परिवार की तरफ से शाम तक सारी डिटेल्स साझा कर दी जाएंगी।
फिटनेस फ्रीक इंसान थे रियो
रियो बेहद शानदार इंसान और फिटनेस फ्रीक इंसान थे। वो अपनी डाइट का भी बेहद खास ध्यान रखते थे और अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखते थे। साथ ही एक्टर को घूमने का भी बेहद शौक था और वो अक्सर अपने परिवार के साथ घूमने जाते रहते थे, जिसकी तस्वीरें भी वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे।
‘मेड इन हेवन 2’ में आखिरी बार नजर आए थे रियो
बता दें कि रियो को आखिरी बार ‘मेड इन हेवन 2’ वेब सीरीज में देखा गया था। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। इस लिस्ट में ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘मर्दानी’, ‘प्रधानमंत्री’, ‘हम हैं राही कार के’, ‘श्री’, ‘एक अनहोनी’, ‘मुंबई मेरी जान’ और ‘दिल चाहता है’ के अलावा ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्में शामिल है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
10 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
11 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines