Happy Birthday Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है. उनका जन्मदिन दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर सेलिब्रेट किया जाता है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार मन्नत में रिनोवेशन का काम चलने की वजह से अलीबाग में उनका बर्थडे मनाया जाएगा. फिलहाल, आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी पहली सैलरी के साथ ही नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं. पहली सैलरी मिलने के बाद वह ताजमहल देखने के लिए गए थे. चलिए बताते हैं उनसे जुड़े इस किस्से के बारे में.
शाहरुख खान आज भले ही स्टारडम का स्वाद चख रहे हैं. वह एक सफल एक्टर के तौर पर देखे जाते हैं और एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये लेते हैं लेकिन, एक समय था जब उन्होंने टिकट बेचने तक का काम किया था. उन्होंने अपनी लाइफ में कश्मीर भी नहीं देखा था क्योंकि उनके पिता इसे दिखाना चाहते थे. करियर के शुरआती दौर में जब अभिनेता मुंबई आए थे तो उन्होंने अपना कैमरा तक बेंच दिया था, जिससे मिले पैसों से अपना खर्च चलाया. आज वो भले ही करोड़ों के मालिक है, एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये लेते हैं लेकिन, एक समय था जब उन्होंने लोगों के लिए कुर्सी लगाई थी और उस सबको बैठाने का काम किया था और उसके लिए जो पैसे मिले थे, उससे उन्होंने ताजमहल घूमा था.
यह भी पढ़ें: 12वें दिन ‘थामा’ का जलवा बरकरार, ‘द ताज स्टोरी’ का निकला दम, जानिए ‘बाहुबली द एपिक’ का भी हाल
लोगों को कुर्सी पर बैठाने के मिले थे 50 रुपये
दरअसल, Srkworld के नाम के इंस्टाग्राम पेज से शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें एक डांस रिएलिटी शो के मंच पर देखा जा सकता है. इसमें वह अपनी ताजमहल जाने वाले किस्से के बारे में बताते हैं. अभिनेता ने बताया कि वो अपनी जिंदगी में केवल एक ही बार ताजमहल गए हैं. उन्हें एक बार म्यूजिकल शो में लोगों को टॉर्च दिखाकर सीट पर बैठाना था और इसके लिए उन्हें 50 रुपये मिले थे. ये पैसे मिलने के बाद वह तुरंत ताजमहल देखने के लिए निकल गए थे.
शाहरुख खान की नेटवर्थ
किंग खान ने बताया था कि उनका सारा पैसा टिकट खरीदने में ही चला गया था और उनके पास खाने के लिए बिल्कुल पैसे नहीं बचे थे. एक्टर ने ताजमहल के पास मिलने वाली गुलाबी लस्सी पी ली थी, जिसमें मक्खी गिर गई थी. इसके बाद वह आगरा से दिल्ली तक ट्रेन में उल्टी करते हुए आए थे. उनकी तबीयत खराब हो गई थी. उन्होंने ताजमहल के सामने एक फोटो तक क्लिक नहीं कराई थी. उस समय वो भले ही 50 रुपये में से पैसे नहीं बचा पाए थे और ठीक से कुछ खास पी नहीं पाए थे लेकिन, आज वो करोड़ों के मालिक हैं. हुरुन ने हाल ही में रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें देश के अमीर सेलेब्स के बारे में बताया था. इस लिस्ट के अनुसार, वह 12,490 करोड़ के मालिक हैं.
यह भी पढ़ें: कहां है कंगना रनौत का पहला हीरो? एक साल में दी थी 4 फिल्में, फिर रेप केस में मिली थी 7 साल की सजा
बहरहाल, अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह इन दिनों फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वह एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. आज इस फिल्म के टाइटल का ऐलान होने वाला है. साथ ही फिल्म का पोस्टर भी जारी किया जाएगा.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
13 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines