Ridhi Dogra Birthday: सिनेमा जगत में फीमेल एक्टर्स के रोल को लेकर अक्सर बातें होती रही हैं. उनके सवाल रहे हैं कि उन्हें मेल कलाकारों की तुलना में अच्छे रोल ऑफर नहीं किए जाते हैं. यही नहीं, उन्हें खुद से बड़ी उम्र के एक्टर्स की मां का रोल प्ले करने के लिए मिलते हैं. कई हीरोइनें इसके साथ कॉम्प्रोमाइज कर लेती हैं तो कई एक्ट्रेस अच्छे रोल का इंतजार करती हैं. ऐसे में आज आपको उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिसने 1100 करोड़ी फिल्म में खुद से 18 साल बड़े एक्टर की मां का रोल प्ले किया था.
दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि टीवी की पॉपुलर हीरोइन रिद्धि डोगरा हैं. वह सिनेमा की दुनिया में भी बेहतरीन काम कर चुकी हैं. वह 22 सितंबर, 2025 को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर आपको उनके बारे में बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने 18 साल बड़े एक्टर की मां का रोल प्ले किया और शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया.
यह भी पढ़िए: Zubeen Garg की मौत का असली सच आया सामने, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कैसे गई सिंगर की जान?
रिद्धि डोगरा के बारे में शुरुआत उनके करियर से करते हैं. उन्होंने साल 2007 में शो ‘झूमे जिया रे’ से करियर की शुरुआत की थी. इसमें वह हिमानी के कैरेक्टर में दिखाई दी थीं. इसके बाद वह ‘हिंदी हैं हम’, ‘रिश्ता डॉट कॉम’, ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘दीया बाती हम’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. वह डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं.
18 साल बड़े एक्टर की मां बन कमाई शोहरत
रिद्धि डोगरा की टीवी करियर काफी छोटा रहा है. वहीं, फिल्मों में भी उन्होंने खास काम नहीं किया है लेकिन, जितना किया वो कमाल किया. एक ही फिल्म से उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी. एक्ट्रेस ने 18 साल बड़े अभिनेता की मां का रोल प्ले करके सारी लाइमलाइट ही चुरा ली. ये कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास ही रच दिया था. फिल्म में रिद्धी ने कावेरी अम्मा का किरदार निभाया था. फिल्म में दिखाया गया है कि वह शाहरुख खान को पाल-पोसकर बड़ा करती हैं. ये मूवी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
यह भी पढ़िए: Bigg Boss 19 के ये 5 कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते बने ऑडियंस के फेवरेट, लिस्ट में किस-किसका नाम?
8 साल में ही खत्म हो गई थी शादी
बहरहाल, अगर रिद्धि डोगरा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियों में रही हैं. उनकी शादी 8 साल में खत्म हो गई थी. साल 2011 में उनकी शादी टीवी एक्टर राकेश बापट के साथ हुई थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया था और फिर साल 2019 में उनका आपसी सहमति से तलाक हो गया था. फिलहाल रिद्धि सिंगल लाइफ को इंजॉय कर रही हैं और अपने काम पर फोकस कर रही हैं.
यह भी पढ़िए: Zubeen Garg Funeral: कहां होगा सिंगर का अंतिम संस्कार? सीएम हिमंत बिस्वा ने दी जानकारी
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines