Happy Birthday PM Modi: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Happy Birthday PM Modi) अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में अब तक ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जो राजनिती पर आधारित हैं, जिनमें एक्टर्स से लेकर एक्ट्रेसेस ने काल्पनिक किरदार वाले नेताओं के रोल निभाए हैं, लेकिन ऐसी कई फिल्में भी बनी हैं, जिनमें असल राजनीति के राजनेताओं के किरदार भी निभाए गए हैं। ऐसे में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का नाम कैसे पीछे रह सकता है।
बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने बड़े पर्दे पर पीएम मोदी के करिदार को निभाने में अपनी पूरी जान लगाई है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कलाकारों (Actors Play PM Modi Character) के बारे में बताने जा रहे हैं।
PM Modi Biopic By Vivek Oberoi
विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)
यूं तो कई कई एक्टर्स ने पीएम मोदी (PM Modi) के किरदार को बड़े परदे पर निभाया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा विवेक ओबेरॉय की रही है। उन्होंने ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का ऐसा किरदार निभाया था, जिसको शायद कोई कभी न भूल पाए। फिल्म ने एक्टर ने अपने लुक से सभी को हौरान कर दिया था। उनका लुक काफी लंबे समय तक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें: क्या है शाहरुख की Jawan का असली बजट, जो 3 दिन की कमाई में ही वसूल हो गया; डायरेक्टर Atlee ने किया खुलासा
PM Modi Biopic By Rajit Kapoor
रजित कपूर (Rajit Kapoor)
साल 1993 में डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट होने वाले शो ‘ब्योमकेश बक्शी’ से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले रजित कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (URI) में पीएम मोदी का किरदार निभाया था और खूब सुर्खियां बटोरी थीं। (Actors Play PM Modi Character)
PM Modi Biopic By Lalji Deoria
लालजी देवरिया (Lalji Deoria)
इस लिस्ट में अगला नाम लालजी देवरिया का आता है, जिन्होंने एक गुजराती फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के किरदार में नजर आए थे और सुर्खियों में छा गए थे। फिल्म में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के कार्यकाल को दिखाया गया है।
PM Modi Biopic By KK Shukla
केके शुक्ला (KK Shukla)
साल 2016 में उरी हमलों पर आधारित फिल्म ‘बटालियन 609’ (Battalion 609) में केके शुक्ला ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन बृजेश बटुकनाथ त्रिपाठी ने किया था।
PM Modi Biopic By Mahesh Thakur
महेश ठाकुर (Mahesh Thakur)
इसके अलावा साल 2019 में रिलीज हुई किशोर मकवाना की वेब सीरीज ‘मोदी: जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन’ (Modi: Journey Of A Common Man) में महेश ठाकुर पीएम मोदी के किरदार में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने जवान मोदी का किरदार निभाया था।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines