हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Happy Birthday Kajol: अजय देवगन ने पत्नी को जन्मदिन पर यूं दी बधाई, देखें वीडियो

विज्ञापन

मुंबई: एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन (Kajol & Ajay) ने फिल्मी पर्दे पर तो कई बार अपनी प्रेम कहानी से दर्शकों का दिल जीता, लेकिन असल जिंदगी में भी इनकी लव स्टोरी बेहद फिल्मी है।

कपल को उनके विपरीत व्यक्तित्व के कारण ‘असंभावित’ जोड़ी के रूप में लेबल किया गया था। क्योंकि काजोल अपने चुलबुले और बातूनी स्वभाव के लिए जानी जाती थीं, वहीं अजय बेहद शांत रहना पसंद करते हैं। आज काजोल के 48वें जन्मदिन (Kajol Birthday) पर उनके हबी ने एक खास वीडियो शेयर किया है।

 

और पढ़िए – करिश्मा कपूर हैं अनन्या की फॉरएवर इंस्पिरेशन, हर शूटिंग पर साथ ले जाती हैं तस्वीर

विज्ञापन

 

अजय ने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए एक वीडियो (Ajay Devgn Video) शेयर किया है, जिसमें वो अपने फोन को दिखाते हैं। इसमें काजोल के नाम से कॉल आ रहा है और अजय उसे रिसीव करते हैं, जिसके बाद एक एक कर बर्थडे गर्ल काजोल की खूबसूरत तस्वीरें दिखने लगती हैं। उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी है और अपनी मुस्कान से फैंस का दिल जीतती देखी जा सकती हैं।

अजय ने काजोल के जन्मदिन पर केवल ये खास वीडियो ही शेयर नहीं किया है, बल्कि इसके साथ एक खास मैसेज भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन दिया, ‘जब ये कॉल करती हैं तो, मैं कभी फोन उठाने से नहीं चूकता’। इसके बाद अजय ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट काजोल।’

विज्ञापन

वीडियो को ऑनलाइन शेयर होते ही नेटिजेंस ने इसपर जबरदस्त प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। फैंस भी दिल खोलकर इनपर प्यार बरसा रहे हैं और एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। बता दें, काजोल और अजय साल 1995 की अपनी फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर मिले थे।

 

और पढ़िए – Uorfi Javed ने बताई सेमी न्यूड वीडियो शेयर करने के पीछे की वजह

विज्ञापन

फिल्म की लीड दिव्या भारती की मृत्यु के बाद काजोल को ये प्रोजेक्ट मिला था। बाद में दोनों ने लगभग 4 साल तक डेट किया लेकिन अपने रिश्ते को जनता से छुपाया। इस जोड़े ने 24 फरवरी, 1999 को अपने मुंबई स्थित घर पर शादी के बंधन में बंध गए। बाद में वे अपनी शादी के बाद दो महीने के हनीमून के लिए यूरोप चले गए।

 

 

 

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola