Happy Birthday John Abraham: बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जिसकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं। उस हैंडसम हंक ने एक्टिंग की दुनिया में ऐसा धमाल मचाया की इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में एक नहीं बल्कि कई हिट फिल्में दी, वहीं फ्लॉप मूवी के भी रिकॉर्ड तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हम बात कर रहे वन एंड ओनली जॉन अब्राहम (John Abraham) की। लोग उनकी बॉडी के भी दीवाने हैं, फिटनेस के मामले में वो अपने से आधी उम्र के लड़कों को मात देते हैं। आज जॉन का बर्थडे है तो इस खास दिन पर उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं।
अपनी ही शक्ल से करते थे नफरत
जॉन अब्राहम को देख बेशक लड़कियां आहें भरती हों, लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय ऐसा था जब जॉन को अपनी ही शक्ल से नफरत थी। जॉन जब छोटे थे, तो उनका वजन कम था और वो बहुत पतले थे। साथ ही उनके चेहरे पर बहुत सारे पिंपल्स थे। वहीं आज का समय है कि उनकी फैन फॉलोइंग न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी थी।
यह भी पढ़ें: Shakti Kapoor थे किडनैपर्स के निशाने पर, पकड़े गए बदमाशों से हुआ चौंकाने वाला खुलासा !
इस फिल्म से किया डेब्यू
जॉन अब्राहम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। शुरुआत में उन्होंने रैंप पर वॉक कर धमाल मचाया, फिर एक्टिंग की दुनिया में कोहराम मचाया। जॉन ने साल 2003 में फिल्म जिस्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने साया, पाप, मदहोशी, बाबुल, नो स्मोकिंग, काबुल एक्सप्रेस, गरम मसाला, वाटर, एतबार और धूम जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि एक्टर ने कई सारी हिट मूवी दी, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब लगातार 7 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में भी दी।
पठान से किया कमबैक
जॉन अब्राहम ने लगातार 7 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी। ऐसे में लगने लगा कि जॉन का करियर अब बर्बाद होने को है। लेकिन फिर एक्टर ने किया कमबैक और उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान से साल 2023 में कमबैक किया। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया जिसने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया।
बिपाशा बसु पर आया दिल
जॉन अब्राहम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी खबरों में रहे। जॉन और बिपाशा बसु के अफेयर के किस्से गॉसिप के गलियारों में फैले हुए थे। उनकी जोड़ी को लोगों ने भी काफी पसंद किया। दोनों ने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में काम किया और इंटीमेट सीन दे लोगों को काफी एंटरटेन भी किया। एक्टर और बिपाशा अक्सर साथ में ही नजर आते थे। दोनों ने करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया, और फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की राहें अलग हो गईं। उनका ब्रेकअप हो गया, और आज से समय में दोनों अपनी अपनी लाइफ में खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal पर भारी पड़ी Chum Darang, टॉप 5 पापुलैरिटी लिस्ट में बड़ा उलटफेर
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines