मुंबई: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार तापसी पन्नू (Taapsee Pannu Birthday) आज, यानी 1 अगस्त को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। तापसी (Taapsee Pannu 35th Birthday) की गिनती उन एक्ट्रेसेज में होती है जिन्होंने बॉलीवुड में अपने दम पर नाम कमाया है।
तापसी की कुछ बेहतरीन फिल्में-
उन्होंने पिछले कुछ सालों में ‘पिंक’, ‘मुल्क’, ‘बदला’, ‘मनमर्जियां’, ‘थप्पड़’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों में अद्भुत प्रदर्शन दिए हैं, जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। 1 अगस्त 1987 को दिल्ली के एक सिख परिवार में जन्मीं तापसी पन्नू एक साधारण परिवार से आती हैं।
तापसी का परिवार-
उनके पिता, दिलमोहन सिंह पेशे से एक बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी माँ निर्मलजीत पन्नू एक हाउस वाइफ हैं। कहा जाता है कि आठ साल की उम्र से ही तापसी ने कथक और भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था और इसके बाद उन्होंने करीब आठ साल तक डांस की ट्रेनिंग ली। ‘शाबाश मिठू’ स्टार तापसी एक स्क्वैश खिलाड़ी भी हैं।
तापसी की शुरुआत-
आपको बता दें, कि तापसी पन्नू ने एक टैलेंट शो ‘गेट गॉर्जियस’ के लिए ऑडिशन दिया था, जिसके बाद उनका चयन हो गया और उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया, हालांकि इससे पहले वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। बाद में साल 2010 में, उन्होंने एक तेलुगु फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और आज वो जो भी हैं सबके सामने हैं।
तापसी पन्नू ने साल 2013 में फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और सभी के दिलों में खास जगह बनाई। पिछले कुछ समय में उन्होंने एक के बाद एक कई दमदार फिल्में दी हैं, जिसके दमदार किरदार ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी के साथ उनकी कुछ और बेहतरीन फिल्में भी हैं, जो क्यू में हैं। उनके अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, दोबारा, वो लड़की है कहां, हसीन दिलरुबा सीक्वल, डंकी और ब्लर जैसी फिल्में शामिल हैं।
पर्सनल लाइफ-
पर्सनल लाइफ की बात करें तो तापसी पन्नू बैडमिंटन प्लेयर मथियास बो को डेट कर रही हैं। जी हाँ, हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उसने यह भी कहा था कि वह इस रिश्ते को किसी से छिपाना नहीं चाहतीं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines