Bigg Boss: बिग बॉस के 18 सीजन में चीज कॉमन रही है। इस शो में रिकॉर्ड रहा है, जिसे आज तक कोई भी तोड़ नहीं पाया। हालांकि, अब कल हुए फिनाले में बिग बॉस के इन 18 सीजन का रिकॉर्ड टूट गया है। ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 11’ का बीती रात ग्रैंड फिनाले था। इस शो के विनर ने इतिहास रच दिया है। उसने कुछ ऐसा कर दिखाया जो आज तक कोई भी कंटेस्टेंट सलमान खान (Salman Khan) के शो में नहीं कर पाया।
वाइल्ड कार्ड ने जीता ‘बिग बॉस कन्नड़ 11’
आपको बता दें, किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) के इस शो की ट्रॉफी हनुमंत लमानी (Hanumanta Lamani) ने जीती है। इस शो का टाइटल जीतने के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी सेट कर दिया। दरअसल, हनुमंत लमानी बिग बॉस के इस सीजन में शुरुआत से नहीं थे। उन्होंने किच्चा सुदीप के शो में वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री मारी थी। आजतक सलमान खान के होस्ट किए हुए बिग बॉस में या हिंदी बिग बॉस में कोई भी वाइल्ड कार्ड विनर नहीं बन पाया है।
ओटीटी 2 में भी वाइल्ड कार्ड ने मारी थी बाजी
एक बार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ऋषभ सिन्हा फिनाले के टॉप 2 में तो पहुंचे थे, लेकिन ट्रॉफी प्रिंस नरूला को ही मिली थी। ये बात अलग है कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) ओटीटी का दूसरा सीजन जीतकर ये रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने भी बीच शो में एंट्री मारी थी और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को हराकर ट्रॉफी जीत ली थी। अब ऐसा ही इतिहास ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 11’ के ग्रैंड फिनाले पर भी दोहराया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इतिहास के सबसे ‘घटिया’ विनर कौन? Karan Veer Mehra किस केटेगरी में?
सलमान के शो में नहीं जीता कोई वाइल्ड कार्ड
अब सलमान खान वाले बिग बॉस में ऐसा कब होगा ये तो भगवान ही जाने। वैसे इस सीजन में वाइल्ड कार्ड बनकर आए दिग्विजय राठी के शो जीतने के काफी ज्यादा चांस थे। हालांकि, वो साजिशों के चलते बाकी कंटेस्टेंट्स की वोटिंग की वजह से बेघर हो गए। नहीं तो हो सकता था कि दिग्विजय ही ये शो जीत जाते। खैर यहां न सही, ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 11’ में तो वाइल्ड कार्ड की जीत हो ही गई।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
7 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
8 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
9 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
10 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
11 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines